The Lallantop

Grammy Awards 2026: दलाई लामा ने जीता ग्रैमी अवार्ड, कहा -'8 बिलियन लोगों का है...'

Grammy Awards 2026: बेस्ट ऑडियोबुक के विजेता बन दलाई लामा ने अपना पहला ग्रैमी जीत लिया है. उनके एल्बम 'मैडिटेशन: द रिफ्लेक्शन ऑफ़ हिस होलीनेस द दलाई लामा' के लिए उन्हें पुरस्कार मिला है. बिली एलिश को 'सॉन्ग ऑफ़ द ईयर' का खिताब मिला.

Advertisement
post-main-image
तिब्बतन बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा.

संगीत जगत में मिलने वाला सर्वोच्च सम्मान ग्रैमी अवार्ड (Grammy Awards) इस साल अपना 68वीं वर्षगांठ मना रहा है. सिनेमा जगत में जो साख ऑस्कर अवार्ड (Oscar award) की है वैसी ही कुछ साख संगीत क्षेत्र में ग्रैमी की है. अमेरिका के लॉस एंजेल्स में 1 फरवरी की शाम को आयोजित हुआ. मंच संभालने का काम कॉमेडियन ट्रेवोर नोआ ने किया. ग्रैमी अवार्ड 2026 में कुछ ऐतहासिक पल देखने को मिले. दलाई लामा ने अपना पहला ग्रैमी अवार्ड जीता. ‘सॉन्ग ऑफ़ द ईयर’ का खिताब बिली एलिश के गाने ‘वाइल्ड फ्लावर’ को मिला.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

दलाई लामा तिब्बती बौद्ध परंपरा के हिसाब से 14वें सर्वोच्च धर्मगुरु हैं. उनका नाम तेनजिन ग्यात्सो है. दलाई लामा को ये अवार्ड बेस्ट ऑडियोबुक, नैरेशन और स्टोरीटेलिंग कैटेगोरी में उनके एल्बम मैडिटेशन: द रिफ्लेक्शन ऑफ़ हिस होलीनेस द दलाई लामा के लिए मिला है (Meditation: The Reflection of his holiness The Dalai Lama) . उन्होंने अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट की जज केतनजी ब्राउन जैक्सन को हराया है. अपने X अकाउंट पर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा,

मैं इस पुरस्कार के लिए आभार व्यक्त करता हूं. ये मेरे सिर्फ अकेले की कमाई नहीं है. हम सब एक साझी विरासत का हिस्सा हैं. ये पुरस्कार उसी का प्रतीक है. मुझे ऐसा लगता है कि इस पृथ्वी पर 8 खरब लोग रहते हैं. और हम सबको एक धागा जोड़ता है जो कि है इंसानियत. मैं इंसानों की एकता में विश्वास रखता हूं और ग्रैमी को शुक्रिया अदा करता हूं. 

Advertisement
और किसे मिला पुरस्कार?

अवार्ड सेरेमनी में हर साल ‘सॉन्ग ऑफ़ द ईयर’, एल्बम ऑफ़ द ईयर, और अन्य कैटेगोरी में अवार्ड दिए जाते हैं. इस साल सॉन्ग ऑफ़ द ईयर की विजेता रहीं बिली एलिश. बैड बनी को ‘एल्बम ऑफ़ द ईयर’ का खिताब मिला. लेडी गागा 'पॉप वोकल एल्बम' की विजेता रहीं. 

इसके अलावा 2025 की फिल्म K-POP Demon Hunter फिल्म के गाने गोल्डन को भी ग्रैमी अवार्ड दिया गया. गाने के विज़ुअल मीडिया के लिए ये पुरस्कार दिया गया. पहली बार किसी K-POP गाने को इतना बड़ा सम्मान मिला है. गाने में अंग्रेजी और कोरियाई दोनों भाषाओं के बोल हैं.

फिल्म निर्माता स्टीवन स्पिलबर्ग ने भी अपना पहला ग्रैमी जीता. डॉक्यूमेंटरी फिल्म ‘म्यूजिक फॉर जॉन विल्लियम्स’ के लिए उन्हें ये अवार्ड दिया गया. और इसी के साथ वो EGOT विजेता भी हुए. माने ऐसे कलाकार जो एमी, ग्रैमी, ऑस्कर और टोनी चारों अवार्ड के विजेता रहे हों. 

Advertisement
इससे पहले किस संत ने जीता खिताब? 

भारत के हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा घाटी में शेरब लिंग मठ स्थित है. इसी मठ के कुछ संतों ने ग्रैमी अवार्ड जीता था. ‘बेस्ट ट्रेडिशनल वर्ल्ड म्यूजिक एल्बम कैटेगोरी’ में उनके एल्बम ‘सेक्रेड तिब्बतन चैंट’ (Sacred Tibetan Chant) के लिए उन्हें साल 2004 में ग्रैमी पुरस्कार से नवाज़ा गया. 

इसके अलावा कई भारतीय गायकों को ग्रैमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. ए. आर रेहमान, ज़ाकिर हुसैन, रिक्की केज, विश्व मोहन भट और चन्द्रिका टंडन जैसे गायकों को ग्रैमी मिल चुका है. ज़ाकिर हुसैन को ‘पश्तो’ गाने में उनके योगदान के लिए Best Global Music Performance का भी ग्रैमी मिल चुका है. 

वीडियो: दी लल्लनटॉप शो: अगला दलाई लामा कौन? किस चिट्ठी पर भड़का चीन?

Advertisement