The Lallantop

रसोई गैस के दाम कम होने वाले हैं? सरकार नया फॉर्मूला लाई है

शनिवार से ही मिलेगा इस फैसले का लाभ.

Advertisement
post-main-image
घरेलू गैस के दामों में होगी कमी, सरकार का दावा. (तस्वीर- बिजनेस टुडे)

केंद्र सरकार ने गैस के दाम तय करने वाली गाइडलाइंस में बदलाव की सिफारिशों को मंजूरी दे दी है. ये बदलाव शनिवार से लागू हो जाएंगे. कहा जा रहा है कि इससे पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) की कीमतें 10 प्रतिशत और CNG की कीमतें 6 प्रतिशत तक कम हो जाएंगी. केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने गुरुवार, 6 अप्रैल को ये जानकारी दी. उन्होंने अपने कार्यालय के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए बताया,

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

"आर्थिक मामलों से जुड़ी कैबिनेट कमेटी ने किरीट पारिख समिति की नैचुरल गैस और सीएनजी व पाइप कुकिंग गैस के दामों में 10 प्रतिशत की कटौती करने की सिफारिशों को स्वीकृति दे दी है."

कैबिनेट कमेटी की बैठक के बाद अनुराग ठाकुर ने भरोसा जताया कि गाइडलाइंस में हुए इस बदलाव से PNG वाली घरेलू गैस के दाम कम होंगे. उनके मुताबिक दाम हर महीने तय किए जाएंगे. एक महीने में भारतीय क्रूड बास्केट के तहत 10 प्रतिशत गैस के दाम को नोटिफाई किया जाएगा. उसी के हिसाब से दाम में कटौती की जाएगी.

Advertisement

सरकार कह रही है कि उसके इस फैसले से आम ग्राहकों को राहत मिलेगी और गैस उत्पादकों को बाजार के उतार-चढ़ाव से पर्याप्त सुरक्षा. साथ ही गैस के उत्पादन में बढ़ोतरी आएगी.

फैसले की जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा,

Advertisement

"डोमेस्टिक, इंडस्ट्रियल, किसान सभी को इसका लाभ मिलने वाला है. जो घरेलू गैस प्राइसिंग गाइडलाइंस हैं 2014 की, उनमें बदलाव किया गया है. पाइप नैचुरल गैस जो घरों में भी आती है, गाड़ियों में इस्तेमाल होने वाली गैस, इंडस्ट्री से लेकर फर्टीलाइजर प्लांट तक, इन सबको इसका सीधा लाभ मिलेगा. पीएनजी-सीएनजी के दाम कम होंगे."

अनुराग ठाकुर ने कहा कि वैश्विक कारणों से गैस के दामों में काफी ज्यादा वृद्धि हुई है. उन्होंने बताया कि अक्टूबर 2020 में घरेलू गैस का दाम 1.79 डॉलर प्रति MMBtu था. वो बढ़कर अक्टूबर 2022 तक 8.57 डॉलर प्रति MMBtu हो गया. उन्होंने आगे कहा,

"इससे पाइप गैस और सीएनजी गैस के उपभोक्ताओं को बढ़े हुए दामों का बोझ सहना पड़ता था. उन्हें और ये बोझ ना सहना पड़े इसीलिए एक एक्सपर्ट कमेटी का गठन किया गया था. कमेटी ने सुझाव दिए उसी आधार पर ये संशोधन किए गए हैं."

क्या किया गया है?

- घरेलू गैस के दाम को अब अंतरराष्ट्रीय गैस के दामों की जगह इम्पोर्टेड क्रूड के साथ जोड़ दिया गया है.
- अब घरेलू गैस का दाम इंडियन क्रूड बास्केट के अंतरराष्ट्रीय प्राइस का 10 प्रतिशत होगा. मान लीजिए बास्केट का दाम 85 डॉलर है तो उसका 10 प्रतिशत यानी 8.5 डॉलर होगा.
- अब दाम हर महीने तय किया जाएगा. पहले 6 महीने में दाम तय किया जाता था.
- गैस के फ्लोर प्राइस को 4 डॉलर और सीलिंग प्राइस को 6.5 डॉलर रखा गया है.

अनुराग ठाकुर ने कहा कि इन बदलावों से उपभोक्ता और क्रूड इंडस्ट्री दोनों बचे रहेंगे.

सरकार जैसा दावा कर रही है, अगर वही हुआ तो दिल्ली में पाइप वाली घरेलू गैस का दाम 53.59 रुपये से घटकर 47.59 रुपये हो सकता है. वहीं सीएनजी का दाम 79.56 रुपये से कम होकर 73.59 हो सकता है. इसी तरह मुंबई में पीएनजी 54 रुपये की जगह 49 रुपये में मिल सकती है. सीएनजी का दाम 87 रुपये से गिरकर 79 रुपये तक जा सकता है.

वीडियो: दी लल्लनटॉप शो: देश को करोड़ों का नुकसान, मोदी सरकार और संसद देखती रह गई

Advertisement