The Lallantop

15 अगस्त से 'हर घर टमाटर' की शुरुआत, दाम इतने कम, आप भी यही कहेंगे

14 अगस्त को केंद्र सरकार ने बताया है कि 15 अगस्त से टमाटर बहुत कम रेट पर मिलेगा.

Advertisement
post-main-image
सरकार हर शहर में अलग-अलग जगहों पर मोबाइल वैन की मदद से रियायती दरों पर टमाटर की बिक्री कर रही है. (फोटो- PTI/ट्विटर)

देश में पिछले कुछ हफ्तों से टमाटर के दामों को लेकर काफी चर्चा चल रही है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने तो टमाटर पर संसद में भी चर्चा की थी. उन्होंने बताया था कि टमाटर को कम दामों में बेचा जाएगा. अब 14 अगस्त को केंद्र सरकार ने बताया है कि 15 अगस्त से टमाटर 50 रुपये प्रति किलो मिलेगा. अब इसे बहुत कम तो नहीं कह सकते, लेकिन हाल में जनता से टमाटर के जो दाम झेले हैं, उसे देखकर ये कीमत भी बड़ी राहत देने वाली है. इसके लिए केंद्र सरकार ने नेशनल कोऑपरेटिव कंज्यूमर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (NCCF) और नेशनल एग्रीकल्चर कोऑपरेटिव मार्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (NAFED) को आदेश जारी किया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इंडिया टुडे में छपी रिपोर्ट के मुताबिक डिपार्टमेंट ऑफ कंज्यूमर अफेयर्स ने ये फैसला थोक बाजार में टमाटर के दामों में कमी आने के बाद लिया है. NCCF और NAFED दिल्ली-एनसीआर, जयपुर, कोटा, लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज, पटना, मुजफ्फरपुर, आरा और बक्सर में इन टमाटरों की बिक्री कर रही है.

Advertisement

इससे पहले टमाटर के बढ़ते दामों को देखते हुए 19 जुलाई को केंद्र सरकार ने घोषणा की थी कि NCCF के माध्यम से टमाटर कम दामों में बेचे जाएंगे. NCCF दिल्ली में 70 और नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 15 जगहों पर मोबाइल वाहनों के जरिये 70 रुपये प्रति किलो की कीमत पर टमाटर बेच रही थी. अब सरकार ने इसे और कम करने का फैसला किया है.

कैसे और कहां मिलेंगे ये टमाटर?

NCCF ने देश की राजधानी दिल्ली में लगभग 100 केंद्रीय भंडारों को चयनित किया है. इनके माध्यम से सस्ती दर पर टमाटर बेचे जा रहे हैं. इसके अलावा NCCF रोज रात में हर शहर के लिए जगहों का चुनाव करके अपने ट्विटर अकाउंट पर उसकी जानकारी शेयर करती है. जहां अगले दिन सस्ती दरों वाले टमाटर बेचे जाते हैं.

इन जगहों पर टमाटर लेने की लिमिट भी है. प्रति व्यक्ति दो किलो टमाटर ही दिया जाता है. ये टमाटर सरकार आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र से मंगवा रही है.

Advertisement

NCCF ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ONDC) प्लेटफॉर्म के माध्यम से टमाटर की खुदरा बिक्री भी कर रही है. 13 अगस्त तक NCCF और NAFED ने कुल 15 लाख किलो टमाटर की खरीद की है.

वीडियो: ‘मेरी उम्र देश को लग जाए’ वायरल सब्जीवाले रामेश्वर ने गरीबी पर बोल राहुल गांधी से क्या कहा?

Advertisement