The Lallantop

'ब्लैक मनी को व्हाइट कैसे करें' सर्च करने में गुजरात नंबर वन हैं मितरों

काला धन मर रहा है, उसे बचाने के लिए हथकंडे तलाशे जा रहे हैं.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
सब बेफिक्री से अपने अपने कामों में मशगूल. तभी एक भूकंप आता है. और सब हिल जाते हैं. ऐसा ही तो हुआ जब अचानक से प्राइम मिनिस्टर नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित करके कह दिया, जी 500 और 1000 के नोट अब नहीं चलेंगे. और सब झन्ना गए. ये झन्नाहट बहुत सही थी. कम से कम जाली और जमाखोरों से निजात मिल जाएगी. मगर ये क्या. लोग तो गूगल बाबा का सहारा लेने लगे. कि कैसे काले धन को सफ़ेद कर डालें. टैक्स बचाने के तरीके ढूंढ रहे हैं. 'ब्लैक मनी को व्हाइट कैसे करें.' ऐसा सर्च करने में सबसे आगे गुजरात है मितरों. वही जिसका मॉडल देश के सामने पेश किया जाता है. और इस बार भी वो बाजी मार ले गया. इसके बाद नंबर हरियाणा और महाराष्ट्र का है. इंडिया में गूगल पर अभी सबसे ज्यादा सर्च में 'हाउ टू कनवर्ट ब्लैक मनी इनटू व्हाइट मनी' (काले धन को सफेद धन में कैसे बदलें) शामिल है. और इस कैटेगरी में गुजरात ने टॉप किया है. money google
हरियाणा पिछले कई सालों से रियल एस्टेट डील को लेकर चर्चा में रहा है. तो वहीं महाराष्ट्र की वजह मुंबई हो सकती है. जानकारी के मुताबिक बाजार में मौजूद कुल करेंसी में 500 और 1,000 रुपये के नोटों का हिस्सा करीब 86 पर्सेंट है.
पीएम मोदी का एक ऐलान. और नोट बैन हो गए. इस फैसले से लोगों को उम्मीद है कि बहुत बदलाव होगा ईमानदारी का पैसा चलेगा. कुछ ऐसा ही फाइनेंस मिनिस्टर ने भी एक इंटरव्यू में कहा ''यह फैसला पूरी सोसाइटी में बदलाव लाएगा. जिस तरह लोग पैसे को रखते हैं और खर्च करते हैं वह सब बदल जाएगा. ईमानदार को फ़िक्र करने की जरूरत नहीं.'' दूसरी तरफ नोट बैन होने के बाद गूगल की मौज आ गई. लग गए लोग चोर रास्ते तलाशने में. अगर इस दौरन गूगल ट्रेंड के बारे में पता करें तो 'हाउ टू कनवर्ट ब्लैक मनी' (काले धन को सफेद कैसे करें) को लोगों ने सबसे ज्यादा सर्च किया. इस इंडेक्स में गुजरात टॉप पर है. इसके बाद हरियाणा, महाराष्ट्र, दिल्ली और यूपी का नंबर है.
'व्हाट टू डू विद ब्लैक मनी' भी खूब सर्च किया गया और इस लिस्ट में हरियाणा नंबर एक पोजीशन पर रहा. इसके बाद दिल्ली. महाराष्ट्र, कर्नाटक और गुजरात के लोगों ने भी खूब हथकंडे तलाशे.
मंगलवार को गूगल इंडिया पर सबसे ज्यादा सर्च किए गए टॉपिक में टॉप 5 सवाल इसी से जुड़े थे. 2016 में आई एक इंटरनेट ट्रेंड्स रिपोर्ट के मुताबिक, चीन के बाद दुनिया में सबसे ज्यादा यूज़र भारत में हैं.
 

ये भी पढ़ें

नोट बैन होने के बाद आपको अपने पैसे 20% ज्यादा मिलेंगे

जब बैन लगने के बाद 500 की नोट लेकर दुकान पहुंचे लोग

मोदी जी हमें मस्त लगे, रुपया खाने वालों को दस्त लगे

इधर बड़े नोट बैन हुए, उधर दूल्हा बिदक गया

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement