The Lallantop

अबकी बार एचआर: ये वीडियो देखकर एचआर वाले खून के आंसू रो देंगे

गर्लियापा का नया वीडियो आ गया है. बता दीजिएगा सबको.

Advertisement
post-main-image
यही है वो पल, जब आपका काटा जा रहा होता है... पैसा

अभी कुछ दिनों पहले लल्लनटॉप ने आपको बताया था कि एचआर वाले हमारी जिंदगी में कैसे चरस बो देते हैं. पढ़ा तो होगा: एचआर वालों को खुला खत: ऑपरेशन करके कार्ड हमारे अंदर ही रख दो

Advertisement

इस बार गर्लियापा ने भी एक ऐसा ही वीडियो बनाया है. ये वीडियो देखकर एचआर वाले खुदकुशी भले न करें, लेकिन मुहर्रम सा मातम जरूर मनाने लगेंगे. अरे जिंदगी झंड कर रखी है इन्होंने. सरकार टैक्स का पैसा काट लेती है और एचआर वाले टैक्स बचाने का पैसा काट लेते हैं. पहले तो ये हमें मामूली इंटर्न से एसोसिएट एग्जिक्यूटिव डिस्ट्रिक्ट असिस्टेंट एंप्लॉई बनाते हैं. ऊपर से टर्म्स एंड कंडीशंस वाला * लगा देते हैं.

गर्लियापा एक यू-ट्यूब चैनल है, जिसे कुछ लड़कियां चलाती हैं. यही इनकी खास बात है कि इनकी टीम में सारी लड़कियां हैं. ये लड़कियों की कहानियों पर फनी स्टोरीज सुनाती हैं, वीडियो के जरिए.

Advertisement

इस नए वीडियो का नाम है, 'अबकी बार एचआर'. वीडियो में शांति और वंदना नाम की दो लड़कियां हैं. एक को नाचने के लिए माता के जगराते में जाना पड़ता है तो दूसरे के पास एक भी पैडेड ब्रा नहीं है. क्यों? क्योंकि एचआर वाले सैलरी के नाम पर चिल्लर बांट रहे हैं. खैर, अब सब यहीं पढ़ लोगे तो वीडियो में क्या धनिया देखोगे? तो लो... देखो.

https://www.youtube.com/watch?v=ECX9ca6VspA पिछला वाला देखा था गर्लियापा? ये रहा: अब पीरियड्स वाला गाना, चार दिन हुए लेकिन पीरियड्स अभी बाकी हैं

Advertisement
Advertisement