1. Engineer has a GF 2. That too good lookin 3. I'm done man, this was so offensive to meजोक था ये ;) एक और जनाब आते हैं और अपनी बीवी को पोल पट्टी खोल देते हैं. कहते हैं हमारे केस में हमारी बीवी आलसी है. नहीं नहाती. आपको क्या. आप वीडियो देखिए... https://youtu.be/yhBSqw434e8
वायरल वीडियो: क्या तुम्हारा बॉयफ्रेंड भी कई-कई दिन नहीं नहाता ?
लड़कियों तुम्हारे ही दुःख को बयां करता हुआ वीडियो आ गया है. बॉयफ्रेंड को टैग कर दो.
Advertisement

फोटो - thelallantop
याद है जब बचपन में नहाने से बचने के सौ तरीके ढूंढा करते थे. सारा दिन मम्मी पीछे-पीछे घूमती थी, 'अरे विकास आज तो नहा ले, संडे है.' और फिर विकास का जवाब आता, 'अरे मम्मी आज तो संडे है कल नहा लूंगा यार.' विकास का संडे नहीं आया लेकिन जिंदगी में गर्लफ्रेंड जरूर आ गई. विकास पांचवी क्लास से इंजीनियरिंग में आ जाता है. चीज़ें बदल चुकी होती है. जो नहीं बदलता वो है उसकी 'न नहाने की आदत'. गर्लफ्रेंड के सामने टशन में बोल देता है 'मैं कल भी ढीठ था पारो , मैं आज भी ढीठ हूं. नहीं नहाऊंगा.' बस उसी दुखती रग को पकड़ा है गर्लियापे ने. 'बाकी बातें शॉवर बाद' के नाम से वीडियो आया है. गर्लफ्रेंड्स के साथ सॉलिडेरिटी दिखा रही हैं परमानेंट रूममेट्स की निधि शर्मा. गाने के धुन है 'बाकी बातें पीने बाद' पर. लोगों ने वीडियो देख कर ऑफेंस उठा लिया है, जो कि उठाने की चीज़ नहीं है. ऑफेंड हुआ है एक इंजीनियर जो कह रहा है कि यह वीडियो फेक है और बहुत सारे लेवेल्स पर गलत है. उनका कमेंट पढ़िए.
Advertisement









