आरोपी अजय त्यागीजानकारी के मुताबिक़, पुलिस ने अजय त्यागी की लोकेशन मुज़फ़्फ़रनगर में ट्रेस की. और वहीं से अजय त्यागी की गिरफ़्तारी हुई. क्या हुआ था मुरादनगर हादसे में? मुरादनगर में श्मशान घाट पर 3 जनवरी की सुबह ये हादसा उस वक्त हुआ, जब दिल्ली-NCR में बारिश हो रही थी. पुलिस का कहना है कि मुरादनगर के उखलारसी गांव के रहने वाले जयराम (70) की मृत्यु हो गई थी. उनके परिजन, सगे संबंधी और जानने वाले दाह संस्कार के लिए श्मशान घाट पहुंचे थे. बारिश के कारण ज्यादातर लोग श्मशान घाट में बने 70 फीट लंबे कॉरिडोर में खड़े थे. अंतिम संस्कार के बाद इसी जगह दो मिनट का मौन रखा गया. उसी दौरान शेड की छत भरभरा कर गिर गई. करीब 40 लोग मलबे में दब गए. NDRF की टीम ने करीब 5 घंटे की मशक्कत के बाद लोगों को निकाला. अभी तक 24 लोगों की मौत हो चुकी है. 3 अधिकारी पुलिस की हिरासत में मुरादनगर श्मशान घाट पर हादसे के मामले में पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. ये तीनों ही उस शेड को बनाने के जिम्मेदार माने जा रहे हैं, जिसके गिरने से 24 लोगों की मौत हो गई. इस मामले में गैर इरादतन हत्या, सरकारी कर्मचारी द्वारा विश्वास तोड़ने, किसी को चोट पहुंचाने की नीयत से काम करने आदि की धाराओं में केस दर्ज किया गया है. जिन्हें गिरफ्तार किया गया है, उनमें ईओ निहारिका सिंह, जूनियर इंजीनियर चन्दपाल और सुपरवाइजर आशीष शामिल हैं. और अब ठेकेदार अजय त्यागी की भी गिरफ़्तारी हो चुकी है.





















