The Lallantop

जर्मन डांसर ने किया ताज महल के बाहर डांस, लोगों ने आधार कार्ड क्यों मांग लिया?

जर्मन डांसर Noel Robinson भारत के दौरे पर हैं. और इनकी Instagram Reels जमकर वायरल हो रही हैं.

Advertisement
post-main-image
वायरल वीडियो के स्क्रीन शॉट (फोटो/इंस्टाग्राम)

जर्मन डांसर नोएल रॉबिन्सन (Noel Robinson) अपने शानदार डांस परफॉर्मेंस के लिए ग्लोबल लेवल पर जाने जाते हैं. वो अलग-अलग देशों का दौरा करते हैं. और वहां के चर्चित गानों पर डांस करते हैं. इस डांस में सिर्फ डांस स्टेप्स ही नहीं. बल्कि थोड़ी-थोड़ी एक्टिंग भी होती है. इनकी एक्टिंग और डांस का कॉम्बिनेशन देखने में इतना गजब लगता है कि उंगलियां सरकाते हुए नोएल के सारे वीडियो देखने का मन कर जाए. माने कि इनका डांस लोगों को बहुत भाता है. लेकिन आज चर्चा इनकी क्यों? चर्चा इसलिए क्योंकि नोएल अभी है भारत के दौरे पर. इनके दौरे ने हमारी इंस्टाग्राम फीड को भर दिया है बढ़िया-बढ़िया वीडियोज से. (Viral Instagram Reels) ये हर रोज एक गजब का वीडियो बनाते हैं. और वायरल हो जाते हैं. यूं तो वायरल होना इनके लिए आम है. लेकिन खास है हमारे देश की जनता के बीच इनका वायरल होना. 
पहले एक वीडियो देखते हैं फिर आगे की कहानी समझते हैं.

Advertisement

इस वीडियो में नोएल दिल्ली के चर्चित कनॉट प्लेस पर नज़र आ रहे है. वीडियो में नोएल अपनी जूतों पर पॉलिश करवा रहे होते हैं. फिर पैसे मांगने पर अचानक से डांस करना स्टार्ट कर देते हैं. ये तो हो गई एक वीडियो की कहानी. ऐसे तमाम वीडियो हैं. जिसमें नोएल ऐसा ही कुछ अजीबोगरीब करते नज़र आ रहे हैं. जैसे इंडिया गेट के बाहर कैमरापर्सन से उसका कैमरा छीनना. फिर उसके लड़ाई करने पर, डांस करके दिखाना. फिर क्या साथ वाले भी नोएल के साथ डांस करने लगते हैं. देखिए वीडियो.

Advertisement

 
इससे ही मिलता-जुलता कुछ नोएल ने मुंबई में किया. मुंबई पुलिस का फोन छीन लिया.फिर क्या नोएल के डांस मूव्स ने पुलिस को भी मूव करवा दिया. यानी कि पुलिस भी डांस स्टेप्स पर झूम उठी.

Advertisement

एक वीडियो में आईपीएल के मैच के दौरान फैन से झंडा छीनते दिखते हैं और फिर उसी के साथ वाइब करने लगते हैं.

 हाल के दिनों का सबसे चर्चित वीडियो ताजमहल का. यहां नोएल भारतीय परिधान में ‘जिन्द कट के’ गाने पर डांस करते नज़र आ रहे हैं. लोग इनके डांस को बहुत पसंद कर रहे हैं. और अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं. जैसे 

@christ_servant_40 नाम के यूजर ने लिखा-

शाहजहां शॉक्ड एंड नील ब्रो रॉक्ड

प्रथम नाम के यूजर ने पूछा-

आधार कार्ड कहां है इसका?

आकांशा नाम की यूजर ने लिखा-

ताज क्या दिखा, ये उस्ताद जाकिर हुसैन बन गया

अक्षत नाम के यूजर ने लिखा-

भारत आपको सिटिजनशिप देना चाहता है 

कुल मिलाकर नोएल की वीडियोज को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं. इनको इंस्टाग्राम पर 1 करोड़ से ज्यादा लोग फॉलो भी करते हैं. अगर व्यूज की बात करें. तो नोएल के वीडियोज को खबर लिखे जाने तक 33 करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं. वैसे आपको नोएल की वीडियोज कैसी लगीं? हमें कमेंट करके बताइए. और ऐसी ही वायरल ख़बरों के लिए अंजली का ऑथर पेज स्क्रॉल करते रहिए. और हां पढ़ते रहिए दी लल्लनटॉप. 

वीडियो: जब प्रशांत नील ने NTR की 'ड्रैगन' के लिए प्रभास की 'सलार 2' को होल्ड पर डाल दिया?

Advertisement