The Lallantop

गे गिद्ध जोड़े ने गोद लिया अंडा

अंडे की मां लीसा लापरवाह थी. अंडा फेंक दिया. इन दोनों मेल गिद्धों ने उसके लालन पालन का जिम्मा अपने सिर ले लिया है.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
जर्मनी ज़ू में एक गे गिद्ध जोड़े ने एक अंडा गोद लिया है. ये अंडा ज़ू स्टाफ को कीचड़ भरे मैदान में मिला था. उसकी मां लीसा, जो एक ग्रिफन गिद्ध है. उसने गिरा दिया था. ज़ू की स्पोक्सपर्सन हैं ईना डीटिंग. वो बताती हैं कि लीसा बड़ी खुर्राट थी. घोसला बनाने का कोई प्रयास उसने किया नहीं. और अंडा फेंक दिया. अंडे सेने वाली मशीनी जगह पर उसको रखा गया. उसके बाद सौंप दिया आईएसआईएस और नॉर्डहॉर्न नाम के मेल जोड़े को. वो दोनों उस पर बारी बारी से बैठ कर सेते हैं. और बच्चा निकलने का इंतजार कर रहे हैं. जर्मनी में गे जोड़े की ये दूसरी कहानी है. इससे पहले कुछ दिन पहले स्टैन और ओली नाम के मेल पेग्विन गे जोड़े को बर्लिन से हैम्बर्ग शिफ्ट किया गया था.

Advertisement
Advertisement