महात्मा गांधी और अमिताभ बच्चन इस स्कूल में मास्टरी करना चाहते हैं!
सरकार की मेरिट लिस्ट में जिसका नाम टॉप पर है, वो हैं गांधी.
Advertisement

फोटो - thelallantop
लखनऊ के गवर्नमेंट स्कूलों में असिस्टेंट टीचरों के आवेदन लिए जा रहे हैं. और सरकार की मेरिट लिस्ट में जिसका नाम टॉप पर है, वो हैं महात्मा गांधी 94% नंबर के साथ. झूठ नहीं बोल्लहे. टाइम्स ऑफ़ इंडिया में छपी है ये खबर. एजुकेशन डिपार्टमेंट के अफसर प्रवीण मणि त्रिपाठी ने अख़बार को बताया कि 15 एप्लीकेशन आई हैं जिनमें महात्मा गांधी और अमिताभ बच्चन नाम के कई लोगों ने अप्लाई किया है. ये लोग पहले सोचते रहे कि इन नामों को लिस्ट में रखना चाहिए या नहीं. फिर बहुत डिस्कशन के बाद तय किया कि लिस्ट में ये नाम रखे जा सकते हैं. लेकिन जब इन नामों के कैंडिडेट आए नहीं, विभाग वाले समझ गए कि ये कुछ नामुरादों की खुराफात है. फर्स्ट तो महात्मा गांधी हैं, और जो लड़की सेकंड आई है उसका नाम तो अरशद है. पर सरनेम कोई गाली है. UP में 16 हजार से ज्यादा पोस्ट्स के लिए आवेदन लिए जा रहे हैं. और लखनऊ में 33 सीटें हैं. जिसके लिए 800 से ज्यादा एप्लीकेशन आई हैं.
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement






















