The Lallantop

सनी देओल को बैंक ऑफ बड़ौदा ने गदर 2 जैसी खुशी दे दी, नीलामी वाले बंगले पर आया नया अपडेट

बैंक ऑफ बड़ौदा ने अब सनी देओल के जुहू वाले बंगले लिए क्या कहा है?

Advertisement
post-main-image
इस घर को 'सनी विला' के नाम से जाना जाता है | फाइल फोटो: इंडिया टुडे

सनी देओल के मुंबई के जुहू में स्थित बंगले की नीलामी अब नहीं होगी. बैंक ऑफ बड़ौदा ने ई-ऑक्शन का नोटिस वापस ले लिया है. इसकी वजह टेक्निकल बताई गई है. इंडिया टुडे से जुड़े अरविंद ओझा की रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार, 21 अगस्त को बैंक ने एक और नोटिस निकाला, जिसमें कहा गया है कि कुछ तकनीकी वजहों के चलते बंगले की बिक्री का नोटिस वापस ले लिया गया है (Bank withdraws auction notice for Sunny deol Juhu Bungalow).

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
कांग्रेस ने बड़ा सवाल पूछ लिया

कांग्रेस ने बैंक ऑफ बड़ौदा के निर्णय पर सवाल पूछा है. जयराम रमेश ने बैंक के बदले हुए फ़ैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा,

“कल दोपहर को देश को पता चला कि बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने बीजेपी सांसद सनी देओल के जुहू स्थित घर की ई-नीलामी का नोटिस दिया, क्योंकि उन्होंने बैंक का 56 करोड़ रुपए नहीं चुकाए हैं. आज सुबह, 24 घंटे के भीतर देश को पता चलता है कि बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने अपना नीलामी का नोटिस ‘तकनीकी’ कारणों से वापस ले लिया है. सोचने वाली बात है कि किसकी वजह से ये ‘तकनीकी’ दिक़्कत आ गई.”

Advertisement

इससे पहले रविवार, 20 अगस्त को खबर आई थी कि गदर 2 स्टार सनी देओल का जुहू स्थित बंगला नीलाम होने वाला है, क्योंकि उन्होंने बंगले के लिए लिया गया लोन बैंक को नहीं चुकाया है. बैंक ऑफ बड़ौदा ने सनी देओल के बंगले की नीलामी का विज्ञापन अखबार में निकाला था, जिसमें अजय सिंह देओल उर्फ सनी देओल के नाम पर 55 करोड़ रुपये का बंगला बताया गया, जिसे 25 सितंबर 2023 को नीलाम करने की घोषणा की गई. ये घर 'सनी विला' के नाम से जाना जाता है और यह गांधी ग्राम रोड़ नॉर्थ मुंबई में स्थित है.

सनी को ब्याज सहित कितनी रकम चुकानी है?

गदर फेम सनी देओल ने मुंबई के इस आलीशान बंगले को खरीदने के लिए एक बड़े अमाउंट का लोन लिया था और उन्हें 55.99 करोड़ रुपये बैंक ऑफ बड़ौदा को ब्याज के साथ देने थे, जिसे वह अब तक नहीं चुका पाए. ऐसे में बैंक ने विज्ञापन के जरिए इसकी नीलामी की जानकारी दी. इसकी नीलामी के लिए बेसिक प्राइस 51.43 करोड़ रुपये रखा गया है.

सनी देओल के बंगले को लेकर बैंक का विज्ञापन (क्रेडिट: सोशल मीडिया)

बॉबी देओल, जिनका असली नाम विजय सिंह देओल है, वहीं उनके पिता धर्मेंद्र सिंह देओल और सनी देओल की एक कंपनी है. जिसका नाम सनी साउंड्स प्राइवेट लिमिटेड है. ये कंपनी इस लोन को लेते वक्त गारंटर बने थे.

Advertisement

बात अगर उनकी फिल्म गदर 2 की करें तो की फिल्म Gadar 2 ने बॉक्स ऑफिस पर कोहराम मचा रखा है. फिल्म ने अबतक करीब 400 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है. 11 अगस्त को फिल्म 40.1 करोड़ रुपए की ओपनिंग के साथ खुली. आगे पहले वीकेंड पर भी कमाई दुरुस्त रही. लोग कयास लगा रहे थे कि 15 अगस्त तक फिल्म तगड़ी कमाई करती रहेगी. उसके बाद ड्रॉप आ सकता है. लेकिन ऐसा हुआ नहीं. उल्टा फिल्म ने अपने दूसरे शनिवार को बड़ा रिकॉर्ड बना दिया. ‘पठान’, ‘बाहुबली 2’, ‘दंगल’ और ‘बजरंगी भाईजान’ जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया. ट्रेड वेबसाइट Sacnilk के मुताबिक ‘गदर 2’ अपने दूसरे शनिवार को सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों की लिस्ट में टॉप पर पहुंच गई है.

वीडियो: गदर-2 की जबर कमाई के बाद सनी देओल अब अपनी इन दो फिल्मों का सीक्वल बना रहे हैं?

Advertisement