The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Bank to auction Sunny Deol’s Juhu villa to recover Rs 56 crore loan

फिल्म की कमाई 350 करोड़ के पार, फिर भी नीलाम होने जा रहा है सनी देओल का घर

सुपरस्टार सनी देओल का जुहू स्थित घर नीलाम होने जा रहा है. दरअसल उन्होंने इस घर के लिए लोन लिया और वो उसे चुका नहीं पाए. गदर 2 की सफलता के बाद ये खबर सामने आई है.

Advertisement
pic
20 अगस्त 2023 (अपडेटेड: 21 अगस्त 2023, 09:20 AM IST)
Sunny Deol
सनी देओल_Sunny Deol
Quick AI Highlights
Click here to view more

सनी देओल (Sunny Deol) की सुपरहिट फिल्म 'गदर 2' (Gadar 2) ने सिनेमाघरों में गर्दा उड़ा रखा है. फिल्म ने महज़ 9 दिन के अंदर इंडिया में टोटल 376.20 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. लेकिन जिस सुपरस्टार की फिल्म धड़ाधड़ ऐसी ताबड़तोड़ कमाई कर 400 करोड़ के पार पहुंचने वाली है. उसके घर की नीलामी की खबरें आ रही हैं. जी हां, सनी देओल के बंगले की नीलामी को लेकर खबरें आ रही हैं. बताया जा रहा है कि मुंबई में जुहू स्थित उनके 55 करोड़ रुपये का बंगला नीलाम होने जा रहा है.

बैंक ऑफ बड़ौदा ने अखबार में एक विज्ञापन निकाला, जिसमें अजय सिंह देओल उर्फ सनी देओल के नाम पर 55 करोड़ रुपये का बंगला बताया गया है, जिसे 25 सितंबर 2023 को नीलाम करने की घोषणा की गई है. यह घर 'सनी विला' के नाम से जाना जाता है और यह गांधी ग्राम रोड़ नॉर्थ मुंबई में स्थित है.

गदर फेम सनी देओल ने मुंबई के इस आलीशान बंगले को खरीदने के लिए एक बड़े अमाउंट का लोन लिया था और उन्हें 55.99 करोड़ रुपये बैंक ऑफ बड़ौदा को ब्याज के साथ देने थे, जिसे वह अब तक नहीं चुका पाए हैं. ऐसे में बैंक ने विज्ञापन के जरिए इसकी नीलामी की जानकारी दी है. इसकी नीलामी के लिए बेसिक प्राइस 51.43 करोड़ रुपये रखा गया है.

बॉबी देओल, जिनका असली नाम विजय सिंह देओल है, वहीं उनके पिता धर्मेंद्र सिंह देओल और सनी देओल की एक कंपनी है. जिसका नाम सनी साउंड्स प्राइवेट लिमिटेड है. ये कंपनी इस लोन को लेते वक्त गारंटर बने थे.

अब देखना होगा सनी की इस बंगले की नीलामी होती है या नहीं. बात अगर उनकी फिल्म गदर 2 की करें तो की फिल्म Gadar 2 ने बॉक्स ऑफिस पर कोहराम मचा रखा है. 11 अगस्त को फिल्म 40.1 करोड़ रुपए की ओपनिंग के साथ खुली. आगे पहले वीकेंड पर भी कमाई दुरुस्त रही. लोग कयास लगा रहे थे कि 15 अगस्त तक फिल्म तगड़ी कमाई करती रहेगी. उसके बाद ड्रॉप आ सकता है. लेकिन ऐसा हुआ नहीं. उल्टा फिल्म ने अपने दूसरे शनिवार को बड़ा रिकॉर्ड बना दिया. ‘पठान’, ‘बाहुबली 2’, ‘दंगल’ और ‘बजरंगी भाईजान’ जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया. ट्रेड वेबसाईट Sacnilk के मुताबिक ‘गदर 2’ अपने दूसरे शनिवार को सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों की लिस्ट में टॉप पर पहुंच गई है. 

वीडियो: गदर 2 के साथ OMG 2 भिड़ाने के बाद, अक्षय कुमार की वेलकम 3, सलमान खान की फिल्म से टकराएगी

Advertisement

Advertisement

()