The Lallantop

इस सोमवार से जेएनयू वालों को मिल गई आजादी

बहुत दिनों से जेएनयू वाले जो चाह रहे थे वो हो गया.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
आजादी. आजादी. महंगे नेट पैक से आजादी नेटवर्क गिरने से आजादी. जेएनयू वालों को मिल गई है आजादी. जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के सारे 17 हॉस्टल्स में मंडे से मुफ्त वाई-फाई की सर्विस शुरू हो गई है. जेएनयू में इससे पहले लाइब्रेरी में 24 घंटे मुफ्त वाई-फाई मिलता था.
अब तमाम जगह मिलेगा. कहते हैं वाई-फाई की सुविधा मिलने से छात्रों के रिसर्च वर्क और स्किल वर्क में सुधार होगा. जेएनयू वालों की तरफ से हर स्टूडेंट को एक साइबर आईडी मिली है. उसको मोबाइल या लैपटॉप में खोलते ही वाई-फाई कनेक्टिविटी शुरू हो जाएगी. ये बात इतने ध्यान से क्यों पढ़ रहे हो? पब्लिक जगह में वाई-फाई ऐसे ही काम करता है. हमारे कॉलेज में भी ऐसा ही करता था.
खास बात ये कि ये सर्विस फ्री तो है ही अनलिमिटेड भी है. वहां के छात्रगण ये सर्विस मिलने से बड़े खुश हैं. बाकी ज्यादा क्या लिखें आपके कमेंट्स का अनुमान है और आपके कमेंट्स की प्रतीक्षा है. जो लिखा और नहीं लिखा गया है. समझ लिया जावे.

Advertisement
Advertisement