The Lallantop

9/11 जैसा अटैक करना चाहता था ओमानी पायलट, अब बताया कहां प्लेन क्रैश करने को था

हाल के महीनों में ओमानी को-पायलट हमाम अल-हम्मामी एक पायलट के तौर पर कई बार इजरायल के बेन गुरियन एयरपोर्ट गया. जब वो इस साल जुलाई में वहां गया, तो उसने हमला करने के मकसद से एयरपोर्ट के बारे में खुफिया जानकारी जुटाई थी.

Advertisement
post-main-image
को-पायलट हमाम अल-हमामी UAE की हिरासत में है. (Courtesy: LinkedIn | archives.gov | John Celardo)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • 30 सितंबर 2026 को फ्लाईदुबई के ओमानी को-पायलट हमाम अल-हम्मामी ने तेल अवीव की एक इमारत से प्लेन टकराने की योजना बनाई थी, जिसमें वह अकेले शामिल था।
  • यह योजना 11 सितंबर 2001 के आतंकवादी हमले की तर्ज पर बनाई गई थी, और हमाम ने पहले ही नौकरी पाने से पहले इस हमले की साजिश रची थी।
  • UAE में हमाम की हिरासत में जांच चल रही है, और इस घटना को एक आतंकवादी कार्य बताते हुए उस पर मौत की सजा लगने की संभावना है।

30 सितंबर 2026 को 11 सितंबर 2001 जैसा हमला दोहराने का प्लान था. 2001 में अल-कायदा के आतंकवादियों ने प्लेन को हाईजैक करके अमेरिका के न्यूयॉर्क में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर से टकरा दिया था. 30 सितंबर को फ्लाईदुबई का ओमानी को-पायलट हमाम अल-हम्माम इजरायल के तेल अवीव में किसी इमारत से प्लेन को टकराने की फिराक में था. इसके अलावा, हमले की साजिश में वो अकेला ही शामिल था. अभी तक जांच में किसी और का हाथ सामने नहीं आया है. ये दावे विदेशी मीडिया रिपोर्ट्स में किए गए हैं.

Advertisement

इटैलियन न्यूजपेपर 'Corriere della Sera' ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि हमाम अल-हम्मामी ने 30 सितंबर को भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार को चुपके से मारने, प्लेन के इंजन बंद करने और प्लेन को तेल अवीव की एक इमारत से टकराकर क्रैश करने का प्लान बनाया था. अखबार ने इजरायली इंटेलिजेंस के हवाले से ये दावा किया.

इजरायल की जांच में क्या निकला?

इसके अलावा, अमेरिकी मीडिया संस्थान CBS News ने लिखा कि को-पायलट ने इस हमले को अकेले ही अंजाम दिया था. रिपोर्ट के मुताबिक, जांच से जुड़े जानकारों ने बताया कि इजरायल की शुरुआती जांच में यही निकला है. किसी और के शामिल होने की खबर नहीं है.

Advertisement

जांच में पता लगाया जा रहा है कि क्या हमलावर को-पायलट ने प्लेन के दोनों इंजनों के फ्यूल स्विच को 'रन' मोड से 'कट-ऑफ' मोड में कर दिया था. माने, इंजनों के फ्यूल स्विच बंद किेए थे या नहीं.

हमाम अल-हम्मामी का सपना

ओमानी को-पायलट हमाम अल-हम्मामी अभी यूनाइटेड अरब अमीरात (UAE) में हिरासत में है. UAE के अधिकारी उससे पूछताछ कर रहे हैं. उसने जांच अधिकारियों को बताया कि 'तेल अवील के बेन गुरियन एयरपोर्ट पर प्लेन क्रैश करना उसका सपना था.'

इजरायली अखबार द यरूशलम पोस्ट को इजरायली सूत्र ने बताया कि हमाम ने सर्च किया था कि कौन सी एयरलाइंस तेल अवीव जाती हैं, तब उसने नौकरी के लिए फ्लाईदुबई को चुना. पूछताछ में को-पायलट हमाम अल-हम्मामी ने बताया,

Advertisement

"मैंने सभी एयरलाइंस में नौकरी पाने की कोशिश की थी. और किसी कंपनी में नौकरी लगने से पहले ही मैंने हमले का प्लान बना लिया था."

एयरपोर्ट की खुफिया जानकारी जुटाई

हाल के महीनों में वो एक पायलट के तौर पर कई बार बेन गुरियन एयरपोर्ट गया था. जब वो इस साल जुलाई में वहां गया, तो उसने हमला करने के मकसद से एयरपोर्ट के बारे में खुफिया जानकारी जुटाई थी. बाद में उसने प्लेन हाईजैक करने की एक कोशिश की थी. लेकिन तब प्लेन के स्टाफ में कोई उसका नजदीकी या दोस्त था. इसलिए, तब उसने ऐसा नहीं किया.

यह भी पढ़ें: इजरायल के स्वतंत्रता दिवस की मशाल जलाएंगे कैप्टन स्मित, नेतन्याहू ने PM मोदी को भी दिया न्योता

दुबई से तेल अवीव जाने वाली फ्लाईदुबई (Flydubai) फ्लाइट में कैप्टन स्मिट पर हमला करने और प्लेन को हाईजैक करने के आरोप में हमाम अल-हम्मामी को UAE में मौत की सजा हो सकती है. इस मामले की जांच UAE में चल रही है. अब तक UAE ने आधिकारिक तौर पर सिर्फ इतना बताया है कि ये घटना एक 'टेररिस्ट एक्ट' थी और हमाम ने सेफ्टी के लिए प्लेन में रखी कुल्हाड़ी (Crash Axe) से कैप्टन स्मित पर हमला किया.

वीडियो: कैप्टन स्मित से नेतन्याहू ने कॉल पर की बात, इजरायल आने का न्योता भी दिया

Advertisement