अक्टूबर के पहले सप्ताह में ऑनलाइन शॉपिंग वाली वेबसाइट्स ने खूब धमा-चौकड़ी मचाई थी. कोई पांच दिनों तक सेल में सामान बेचता रहा तो कोई छ: दिनों तक. त्योहारों के इस मौसम में इस सेल की वजह से कंपनियों का भी फायदा हुआ और कस्टमर्स का भी. अब दीवाली के 11 दिन पहले ऐमजॉन और फ्लिपकार्ट एक बार फिर सेल के साथ वापस आई हैं. 'ग्रेट इंडियन फेस्टिवल' के नाम से ऐमजॉन की सेल 17 से 20 अक्टूबर तक रहेगी. फ्लिपकार्ट ने सेल को कोई नाम नहीं दिया है, लेकिन इस पर भी 17 से 19 अक्टूबर तक सेल है.
स्मार्टफोन पर ऐसे धाकड़ ऑफर मिल रहे हैं कि आप बिछ जाएंगे
ऐमजॉन और फ्लिपकार्ट पर फिर से सेल मिल रही है. कितना लूटोगे?

अब दीवाली सिर्फ 11 दिन दूर है तो जाहिर सी बात है कि आप खरीदारी की प्लानिंग कर रहे होंगे. अगर स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो आगे की जानकारी पढ़कर आप एकदम बिछ जाएंगे. दोनों वेबसाइट्स स्मार्टफोन्स पर कई झामफाड़ ऑफर दे रही हैं. हमने दोनों वेबसाइट पर फोन की कीमतों को कंपेयर किया और देखिए कौन सा फोन आपको कितने सस्ते में मिल जाएगा.
iPhone 6S 64GB
आईफोन 6s पिछले साल ही लॉन्च हुआ है और यूजर्स इसकी परफॉर्मेंस से गिल्ल हैं. पर सोचिए अगर ये फोन आपको असल कीमत से 20 हजार रुपए कम पर मिल जाए तो!!! 64 जीबी वाला आईफोन 6S ऐमजॉन पर 42,999 रुपए में मिल रहा है. अब लेना हो तो फांद पड़ो ऐमजॉन पर.

iPhone 6 16GB
यूजर्स ने जैसा रीव्यू आईफोन 6S के लिए दिया है, वैसा ही आईफोन 6 के लिए भी दिया है. अब अगर मोहल्ले की दुकान होती तो आपको चलवाकर भी दिखवा देते, लेकिन ऐमजॉन पर टेस्ट ड्राइव का फीचर नहीं है. 16 जीबी वाला आईफोन 6 फ्लिपकार्ट पर 31,990 रुपए में बंट रहा है. यानी आपके पांच हजार रुपए बच जाएंगे. एक्सचेंज ऑफर भी है साथ में और अगर कहीं से सिटी बैंक के कार्ड का जुगाड़ कर लिए तो कुछ और कम में मैनेज हो जाएगा.
iPhone 5S 16GB
अगर आपको अपने फोन के पीछे सिर्फ एक जूठे सेब से ही मतलब है तो आईफोन 5S भी कोई बुरी डील नहीं है. मॉडल के लिहाज से फोन भले ही पुराना हो, लेकिन एप्पल है तो परफॉर्मेंस तो बढ़िया ही होगी. तो आप अपना ये मीठा सा एप्पल सिर्फ 18,999 रुपए में खरीद सकते हैं ऐमजॉन से.

Moto G4 Plus
एंड्रॉयड यूजर्स के लिए मोटोरोला किसी वरदान से कम नहीं है. अगर आपको सैमसंग पर भरोसा नहीं है और दूसरी कंपनियों का मन नहीं है तो मोटोरोला आपके लिए बेस्ट है. इसके स्मार्टफोन्स की परफॉर्मेंस भी अच्छी है. तो 32 जीबी वाला मोटो G4 प्लस 13,499 में मिल जाएगा आपको ऐमजॉन पर. बैठे-बिठाए डेढ़ हजार का फायदा हो रहा है.
Moto X Play
मोटोरोला के सबसे धाकड़ फोन्स में से एक मोटो एक्स प्ले की यूएसपी इसका कैमरा और बैटरी बैकअप है. साथ ही, मोटो की एक्स सीरीज का ये सबसे सस्ता फोन है. 16 जीबी का ये फोन फ्लिपकार्ट पर सिर्फ 14,999 रुपए में मिल रहा है. अगर एक्सचेंज ऑफर लेते हैं तो 13 हजार में भी मिल जाएगा. लूटो जितना लूटना हो.
ये भी पढ़ें: ऐमजॉन पर टेस्टिकल्स की लाइटें बिक रही हैं! जॉब के लिए ये लड़का खुद को बेच रहा फ्लिपकार्ट पर! ऑनलाइन सामान मंगवा रहे हो? चेक कल्लो असली है न













