The Lallantop

जादू-टोना के शक में परिवार के पांच लोगों की हत्या, घर में घुसकर लाठी-कुल्हाड़ी से मारा, मरनेवालों में पुलिसकर्मी भी

Chhattisgarh Sukma Incident: पुलिस ने गांववालों से बात की तो उन्होंने आरोप लगाया कि वो परिवार जादू-टोना करता था. उनका मानना ​​था कि इससे गांव के बच्चों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं होती हैं और लोगों को व्यक्तिगत नुकसान होता है.

Advertisement
post-main-image
मामला सुकमा जिले के एटकल गांव का है (सांकेतिक फोटो- आजतक)

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में एक परिवार के पांच लोगों की हत्या का मामला सामने आया है (Family Brutally Killed Chhattisgarh). मरने वालों में तीन महिलाएं और एक हेड कांस्टेबल भी शामिल हैं. पुलिस के मुताबिक, गांव के कुछ लोगों को शक था कि वो परिवार जादू-टोना करता है जिससे गांववालों को नुकसान होता है (Witchcraft Suspicion). इसी के चलते पांचों की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, मामला कोंटा के एटकल गांव का है. 15 सितंबर को गांव के करीब 15 लोग कथित तौर पर घर में घुसे और एक-एक कर परिवार के सभी सदस्यों पर हमला कर दिया. पुलिस के मुताबिक, उनके साथ लाठियों और कुल्हाड़ियों से बुरी तरह मारपीट की गई थी. इसके बाद आसपास के निवासियों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची.

मृतकों की पहचान मौसम कन्ना, मौसम बुच्चा, मौसम बीरी, करका लच्छी और मौसम अरजो के तौर पर हुई है. उम्र 32 से 60 साल के बीच. द हिंदू की रिपोर्ट के मुताबिक, मृतकों में छत्तीसगढ़ पुलिस के साथ काम करने वाला एक हेड कांस्टेबल भी शामिल था. मौसम बुच्चा. उम्र 34 साल.

Advertisement

पुलिस ने गांववालों से बात की तो उन्होंने आरोप लगाया कि वो परिवार जादू-टोना करता था. उनका मानना ​​था कि इससे गांव के बच्चों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं होती हैं और लोगों को व्यक्तिगत नुकसान होता है. सुकमा के पुलिस अधीक्षक (SP) किरण जी चव्हाण ने अखबार को बताया,

ग्रामीणों और पांच आरोपियों का मानना ​​था कि परिवार गांव के बच्चों की बीमारी और उनके व्यक्तिगत नुकसान के लिए जिम्मेदार था.

SP ने द हिंदू को बताया,

Advertisement

घटना से पहले 15 सितंबर को गांव में एक बैठक हुई जिसमें करीब 25 लोगों ने हिस्सा लिया. इस दौरान गांववालों की परिवार के साथ मामले पर बहस हुई. उन पर कई लोगों की हत्या के आरोप लगाए गए. मामला गरमाकर हिंसा में बदल गया. 

खबर है कि घटना में शामिल पांच आरोपियों ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है. वो सभी उसी गांव के लोग हैं. पुलिस ने उन्हें अरेस्ट कर लिया है. 

ये भी पढ़ें- इन तीन महिलाओं पर एक के बाद एक चार हत्याओं का आरोप, दोस्ती कर केमिकल से मारती थीं

पुलिस अधीक्षक किरण जी चव्हाण ने कहा कि वो सुनिश्चित करेंगे कि सभी आरोपियों की गिरफ्तारी हो. पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या परिवार पर काला जादू या जादू-टोना के आरोपों को लेकर पहले कोई विवाद हुआ था. केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है. 

वीडियो: तारीख: 'काला जादू' बता कर दुबई इस्लामिक बैंक को 2 हजार करोड़ का चूना लगा दिया

Advertisement