The Lallantop

विदिशा से शिवराज, गुना से सिंधिया… MP में किसे-कहां से मिला BJP का टिकट?

BJPs MP candidates: MP में इस बार विदिशा से शिवराज सिंह चौहान और गुना से सिंधिया को उम्मीदवार बनाया गया है. वहीं, साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का टिकट कट गया है. जानिए एमपी में किस लोकसभा सीट पर किसे टिकट मिला?

Advertisement
post-main-image
शिवराज ने ट्वीट भी किया है

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बीजेपी ने 195 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर दी है.मध्य प्रदेश में इस बार विदिशा से शिवराज सिंह चौहान और गुना से ज्योतिरादित्य सिंधिया को उम्मीदवार बनाया गया है (First list of BJPs MP candidates).

Advertisement

मुरैना से शिवमंगल सिंह तोमर, भिंड से संध्या राय, ग्वालियर से भारत सिंह कुशवाह, टीकमगढ़ से (अजा) वीरेंद्र खटीक, दमोह से राहुल लोधी, खजुराहो से वीडी शर्मा, सतना से गणेश सिंह, रीवा से जनार्दन मिश्र, सीधी से डॉ. राजेश मिश्रा, शहडोल से हिमाद्री सिंह और सागर से लता वानखेड़े को टिकट मिला है. वहीं, भोपाल से साध्वी प्रज्ञा ठाकुर और गुना से केपी यादव का टिकट कट गया है.

MP की पूरी लिस्ट 

मुरैना- शिवमंगल सिंह तोमर
भिंड- श्रीमती संध्या राय
ग्वालियर- भारत सिंह कुशवाह
गुना- ज्योतिरादित्य सिन्धिया
सागर- श्रीमती लता वानखेड़े
टीकमगढ़- वीरेंद्र खटीक
दमोह- राहुल लोधी
खजुराहो- वी.डी. शर्मा
सतना- गणेश सिंह
रीवा- जनार्दन सिंह
सीधी- राजेश मिश्र
शहडोल(अजजा)- श्रीमती हिमाद्री सिंह
जबलपुर- आशीष दुबे
मंडला- फग्गन सिंह कुलस्ते
होशंगाबाद- दर्शन सिंह चौधरी
विदिशा- शिवराज सिंह चौहान
भोपाल- आलोक शर्मा
राजगढ़- रोडमल नागर
देवास(अजा)- महेंद्र सिंह सोलंकी
मंदसौर- सुधीर गुप्ता
रतलाम(ST)- अनिता नागर सिंह चौहान
खरगोन(ST)- गजेन्द्र पेटल
खंडवा- ज्ञानेश्वर पाटिल
बैतूल(ST)-दुर्गा दास उड़के

Advertisement
शिवराज सिंह क्या बोले?

टिकट दिए जाने की घोषणा होने के बाद मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर पीएम मोदी को धन्यवाद दिया. उन्होंने लिखा कि प्रधानमंत्री मोदी युगपुरुष और युगदृष्टा हैं. उन्होंने भारत का अभूतपूर्व विकास कर जनकल्याण का इतिहास रचा. अब विकसित भारत का संकल्प भी उनके ही नेतृत्व में पूरी होगी.

शिवराज ने ट्वीट में आगे लिखा- इस संकल्प को पूरा करने में मुझे भी गिलहरी की तरह योगदान देने का अवसर मिला है. विदिशा संसदीय क्षेत्र से मेरा अत्यंत आत्मीय रिश्ता है. यहां की जनता ने पांच बार सांसद के रूप में चुनकर मुझे सेवा करने का सौभाग्य दिया. एक बार फिर से पार्टी ने अपने इसी परिवार की सेवा का अवसर दिया है.

आदरणीय प्रधानमंत्री जी देश की जनता के दिल में हैं. उनके नेतृत्व में भाजपा 400 से अधिक सीटें प्राप्त कर सरकार बनाएगी. हर दिल से आवाज आ रही है कि 'अबकी बार, फिर मोदी सरकार'. मैं प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में जनता की सेवा करने में कोई कसर नहीं छोडूंगा.

Advertisement

Advertisement