The Lallantop

'बाहुबली 2' का ये रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गई 'गोलमाल अगेन'

गोलमाल फ़्रेंचाइज़ी की चौथी फ़िल्म.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
इस हफ़्ते दो बड़ी फ़िल्में रिलीज़ हुई हैं. एक 'सीक्रेट सुपरस्टार' और एक 'गोलमाल अगेन'. फ़िल्म 'सीक्रेट सुपरस्टार' 19 अक्टूबर को ठीक दिवाली के दिन रिलीज़ हुई. वहीं 'गोलमाल अगेन' दिवाली के अगले दिन यानी 20 अक्टूबर को थियेटर में लगी.
मूवी क्रिटिक तरण आदर्श के मुताबिक 'गोलमाल अगेन' की पहले दिन की कमाई 30.14 करोड़ रुपए रही. वहीं सीक्रेट सुपरस्टार ने पहले दिन  4.80 करोड़ रुपए कमाए थे. दिवाली के दिन रिलीज़ होने से इस फ़िल्म की कमाई पहले दिन कुछ कम रही. उम्मीद थी कि दिवाली के दूसरे दिन और भी ज़्यादा लोग इस फ़िल्म को देखने के लिए थियेटर में पहुंचेंगे. ऐसा हुआ भी. दूसरे दिन 'सीक्रेट सूपरस्टार' ने 9.30 करोड़ रुपए की कमाई की है.
secret superstar
राज अर्जुन, मेहर विज, ज़ायरा वसीम और आमिर खान.

2017 की सिर्फ़ एक ही फ़िल्म है, जिसकी पहले दिन की कमाई 'गोलमाल अगेन' से ज़्यादा है. ये फ़िल्म बाहुबली 2 है. पहले दिन इस फ़िल्म ने 41 करोड़ रुपए की कमाई की थी.
लल्लनटॉप के लिए इन दोनों फ़िल्मों का रिव्यू केतन ने लिखा है. 'सीक्रेट सुपरस्टार' एक लड़की की कहानी है जो बड़ौदा में रहती है. 6 साल की थी तो उसकी मां ने उसके लिए गिटार ला दिया था. तबसे गिटार बजा रही है. गाती है तो लोग काम-धंधा छोड़कर उसका गाना सुनने लगते हैं. मां कहती है कि वो दुनिया की बेस्ट सिंगर है. लेकिन बाप चूंकि 17 घन्टे काम करता है और थककर रात के दो बजे आता है, इसलिए दाल में नमक कम होने पर बीवी के मुंह पर थाली फेंकना अपना अधिकार समझता है. बेटी की हिम्मत नहीं होती उसके सामने कुछ बोलने की. वो अकेली कुढ़ रही होती है. सब कुछ देख रही होती है और बस इस आस में जी रही होती है कि एक दिन ये सब कुछ ठीक हो जाएगा. गाने का जूनून पीछा नहीं छोड़ता है. बुर्का पहन यूट्यूब पर वीडियो अपलोड करती है. फ़ेमस हो जाती है. फ़िल्म सीक्रेट सुपरस्टार हमारी-आपकी ज़िन्दगी में शामिल छुपे हुए सुपरस्टार्स की ही कहानी है.
golmaal
श्रेयास तलपडे, कुणाल खेमू, अजय देवगन, परिणीति चोपड़ा, अरशद वारसी और तुषार कपूर

वहीं दूसरी फ़िल्म 'गोलमाल अगेन' के बारे में केतन का कहना है, 'नगर पालिका को बुलाओ. गोलमाल अगेन सुरक्षित करवाओ. देश बाद में सुरक्षित होगा. अगेन. यानी फिर से. क्यूं फिर से? एक ही बार क्यूं नहीं? ट्रेन थोड़ी है कि आती रहे. सूरज थोड़ी है कि उगता रहे. एक बार हो गया बहुत हुआ. पहली गोलमाल बढ़िया फ़िल्म थी. अब रगडा चालू है. कुछ भी बना दिया जा रहा है. जनता भी इसी चक्कर में बन रही है. इसी चक्कर में तुषार कपूर को ये ग़लतफहमी हुई जा रही है कि वो बढ़िया कॉमेडी ऐक्टर हैं. गूंगे बने रहने की ऐक्टिंग करते हुए पांडू को आन्डू बोलते हैं और बगल में खड़ा आदमी कह देता है, “गाली मत दे.” बस, जनता गिल हो जाती है. रोहित शेट्टी चाहें तो पुण्य कमा सकते हैं. गोलमाल न बनाकर और उसकी जगह फ़िल्म बनाने में आये खर्चे को दान देकर. मेंटल टॉर्चर से तो जनता बचेगी ही साथ ही कई लोगों का भला भी होगा.'


ये भी पढ़ें:
फ़िल्म रिव्यू : गोलमाल अगेन

फ़िल्म रिव्यू : सीक्रेट सुपरस्टार

टेरेरिज़्म पर बनी हंसल मेहता की 'ओमेर्टा': जिसे देखकर लोग बहुत गुस्सा हो जाएंगे

सच्ची कहानी पर आधारित इस स्पेस मूवी में होंगे आमिर और प्रियंका!



फ़िल्म 'गोलमाल अगेन' का रिव्यू:

Advertisement
Advertisement