The Lallantop

लड़कियों, अपनी जिंदगी के छोटे-बड़े हिस्से किराए पर मत देना

ब्लश के नए वीडियो में राधिका आप्टे लड़कियों को तमाम ढकोसलों से बचने के तरीके बता रही हैं.

Advertisement
post-main-image
Source- Youtube
यू आर ब्यूटीफुल. योर आईज आर ब्यूटीफुल. वो काली और झील सी नहीं हैं, जैसा स्टुपिड से रोमांटिक गानों में होता है. वो ऐसे हैं जैसे हल्के रोस्टेड बादाम एंड दे आर ब्यूटीफुल. अपनी ज़िन्दगी के छोटे-मोटे हिस्से किराए पर मत देना. ये लाइफ तुम्हारी है. और सिर्फ तुम्हें इसे जीना है. इन लाइनों के साथ आज की लड़कियों को आवाज़ लगा रही हैं, राधिका आप्टे. यूट्यूब के चैनल ब्लश पर नया वीडियो रिलीज़ किया गया है. फाइंड योर ब्यूटीफुल. अपनी रोस्टेड बादाम सी आंखें और बेल की तरह लटकते-उलझते बाल लिए राधिका नजर आ रही हैं . बाल उलझे हैं लेकिन, वो इन्हें संभालना नहीं चाहती. खुद से खुद के बारे में बात कर रही हैं. किताबों के ढेर में खोए अपने बचपन से बतियाती हैं. बचपन से 17 साल बाद अपनी जिंदगी अपने शर्तों पर जीने को कहती है. https://youtu.be/MtjS1lsO3JM साथ ही वो इस दौर की लड़कियों से भी बात कर रही हैं. वो उन मोटी लड़कियां, जिन्हें हम एक्स्ट्रा लार्ज कहते हैं. उनसे बातें कर रही हैं. वो उनसे शर्माने को नहीं, अल्हड़ हो उछलने-कूदने को कहती हैं. वो कम हाईट की लड़कियों का हौसला बढ़ा रही हैं. गलती उनकी नहीं, लोगों की नज़रों का दोष है. उम्र में बड़ी हो रही लड़कियों को तमाम ढकोसलों से बचने को कहती हैं. ऐसे हर एक स्टीरियोटाइप को तोड़ने की बातें करती हैं. जो जाने अनजाने लाद दिए और स्वीकार कर लिए जाते हैं. इसके पहले ब्लश वाले कल्कि को एक वीडियो में लाए थे. आपने देखा था क्या?  हर मर्द, हर औरत देखे कल्कि का ये वायरल वीडियो

ये स्टोरी दी लल्लनटॉप के साथ इंटर्नशिप कर रहे शिवेंदु शेखर ने की है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement
Advertisement