जुलाई से ही मैं और मेरी बीवी लाहौर में थे. क्योंकि हम दोनों ही अपने दूसरे बच्चे का इंतजार कर रहे थे. मेरे पास मीडिया और दूसरे चाहने वालों की तरफ से ये जानने के लिए बहुत से फोन आए कि पिछले कुछ हफ्तों में जो भी बुरी घटनाएं हुईं हैं उनके बारे में मैं क्या सोचता हूं? दो बच्चों के बाप की तरह मैं भी प्रार्थना कर रहा हूं, जैसा की दूसरे कर रहे हैं. मैं चाहता हूं कि हम सारे मिलकर एक शांति से भरी दुनिया बना सकें. मुझे लगता है कि हमें दुनिया का आभारी होना चाहिए और ये भी सोचना चाहिए कि हम कैसे इस संसार को छोड़कर जाएंगें अपने बच्चों के लिए, जो हमारा कल बनाएंगे. ये पहली बार है मैंने इस मुद्दे पर बोला है. अगर ऐसी कोई भी बात कोई चला रहा है कि मैंने ऐसा या वैसा कहा है तो उस पर ध्यान न दें. मैं अपने सारे फैन, पाकिस्तान-भारत के साथी कलाकारों और दुनिया भर के लोगों का शुक्रिया अदा करता हूं, जिन्होंने लगातार अपना भरोसा प्यार और समझदारी में बनाए रखा है ताकि ये बंटा हुआ संसार एकजुट रहे.इससे बेहतरीन बयान एक कलाकार और क्या दे सकता है. फवाद की क्या सोच है. ये दुनिया जान गई है. ऐसे में अब दोनों देशों के टीवी चैनेल्स को भी समझ लेना चाहिए कि जबानी जंग करना अब बंद करें और दोनों मुल्कों की आवाम को अमन और चैन से रहने दें.
ये भी पढ़ें -











