ट्रैक्टर रैली: ITO पर किसानों का बवाल, पुलिस ने लाठीचार्ज किया
कई किसान और पुलिस वाले घायल
Advertisement

ITO पर किसानों और पुलिस के बीच झड़प देखने को मिली. (ANI)
दिल्ली में हालात बेकाबू होते दिखाई दे रहे हैं. किसानों ने अपना रूट छोड़ दिया है और वो लालकिले की ओर बढ़ने लगे हैं. पुलिस ने जहां जहां उन्हें रोकने की कोशिश की, किसानों ने हिंसात्मक तरीके से उसका जवाब दिया. ITO के पास किसानों ने पुलिस पर पत्थर फेंके. जो बैरीकेट्स लगाए गए थे उनको ट्रैक्टर से उखाड़ फेंका और पुलिस पर भी ट्रैक्टर चढाने की कोशिशें की. पुलिस ने भी लाठीचार्ज और आंसूगैस का सहारा लिया है. https://twitter.com/ANI/status/1353975938812317698 सोशल मीडिया पर भी कई तरह के वीडियो चलने लगे हैं. एक वीडियो में निहंग सिख तलवार से पुलिस को डराते दिखाई दे रहे हैं. ठीक से दावा नहीं किया जा सकता है कि वीडियो कहां का है और किस वक्त का है. अब सवाल ये भी है कि क्या ये प्रदर्शनकारी वापस लौटेंगे. सेंट्रल दिल्ली में आने के बाद क्या ये बॉर्डर पर वापस लौटेंगे. https://twitter.com/iamnarendranath/status/1353951368164200448 किसानों की ट्रैक्टर रैली में जमकर बवाल देखने को मिल रहा है. कई जगहों पर पुलिस और रैली कर रहे किसानों के बीच झड़प देखने को मिली है. लाल किले और इंडिया गेट की ओर बढ़ रहे किसानों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया है. इसके साथ ही लगातार आंसू गैस के गोले दागे जा रहे है. पुलिस ने फिलहाल किसानों को पीछे खदेड़ा है, लेकिन अभी भी किसान डटे हैं. https://twitter.com/ANI/status/1353965925960019968 दिल्ली पुलिस को अंदेशा था कि किसान बहुत बड़ी संख्या में आएंगे और हुआ भी यही. दिल्ली पुलिस के तमाम इंतजाम धरे रह गए और किसानों का काफिला दिल्ली में दाखिल हो गया. जानकारी के मुताबिक नोएडा मोड पर पुलिस और किसानों के बीच झड़प हुई है. पांडव नगर के आस पास ट्रकों के शीशे तोड़ने की खबरें सामने आई है. NH-24 पर पुलिस ने बैरिकेडिंग की हुई थी, लेकिन जब किसानों ने बैरिकेड तोड़े तो पुलिस और उनके बीच झड़प हो गई. इसके बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज भी किया. दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने एक वीडियो ट्वीट किया है. https://twitter.com/SwatiJaiHind/status/1353941486673379328 कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों का दावा था कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन करेंगे, लेकिन ऐसा हुआ नहीं. मुकरबा चौक के पास किसान जब तय रूट से हटकर ISBT की तरफ बढ़ने लगे तो पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़कर रोकने की कोशिश की, लेकिन, किसान बैरिकेड तोड़ते हुए आगे बढ़ गए. ऐसी खबरें हैं कि किसानों ने पुलिस की गाड़ी समेत DTC की कई बसों के शीशे भी तोड़ दिए. राजस्थान के शाहजहांपुर बॉर्डर से किसान ट्रैक्टर लेकर दिल्ली की ओर चल दिए हैं. इस परेड में काफी संख्या में झांकियां भी हैं. योगेंद्र यादव और मेधा पाटकर इस ट्रैक्टर परेड का नेतृत्व कर रहे हैं. योगेंद्र ने कहा कि 2 महीने बाद हम बैरीकेडिंग से बाहर आए हैं और अब 1 फरवरी को संसद भवन की तरफ कूच करेंगे. उन्होंने कहा कि अब जो कुछ भी फैसला करना है सरकार को करना है क्योंकि किसानों के हाथ में कुछ भी नहीं है.
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement






















