The Lallantop

Farmers Protest: जंतर-मंतर पर इकट्ठा होंगे किसान, दिल्ली पुलिस ने क्या कहा?

Delhi Police के मुताबिक, किसानों ने Jantar Mantar पर इकट्ठा होने की अनुमति नहीं ली है. पुलिस ने कहा है कि सुरक्षा कारणों से किसानों को ऐसा नहीं करने दिया जाएगा.

Advertisement
post-main-image
शंभू बॉर्डर पर किसानों का प्रदर्शन. (तस्वीर: PTI, 26 फरवरी)

किसानों का जत्था विरोध-प्रदर्शन के लिए दिल्ली के जंतर-मंतर (Farmers protest at Jantar Mantar) पर पहुंच सकता है. किसान नेता तेजवीर सिंह ने बताया है कि 6 मार्च को पूरे भारत के किसान दिल्ली के जंतर-मंतर की ओर शांतिपूर्वक कूच करेंगे. किसान नेता ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली है कि मध्य प्रदेश, राजस्थान और बिहार के किसानों ने दिल्ली (Delhi Chalo March) आने के लिए कमर कस ली है और उनका आगमन शुरू भी हो गया है.

Advertisement

इंडिया टुडे इनपुट्स के मुताबिक, दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने बताया है कि किसान संगठनों ने जंतर-मंतर पर इकट्ठा होने के लिए कोई अनुमति नहीं ली है. बताया जा रहा है कि सुरक्षा कारणों से किसानों को जंतर-मंतर पर इकट्ठा होने की अनुमति नहीं दी जाएगी.

Advertisement

ये भी पढ़ें: 'हम रिपोर्ट देने को तैयार...', शुभकरण का पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉक्टर ने क्या बताया?

इस बीच संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा (KMM) ने भी किसानों के दिल्ली कूच का आह्वान किया है. बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के लखनऊ, राजस्थान के दौसा और मध्य प्रदेश आदि जगहों से किसान दिल्ली तक मार्च करेंगे. किसान जंतर-मंतर पर इकट्ठा हो सकते हैं. सूचना है कि किसान ट्रेन और बस से दिल्ली आ रहे हैं. वहीं कुछ किसान बिना ट्रैक्टर के पैदल ही मार्च कर सकते हैं.

किसानों की इस घोषणा के बाद दिल्ली पुलिस अलर्ट मोड पर है. 6 मार्च को दिल्ली के सभी बॉर्डर पर पुलिस की सक्रियता बढ़ सकती है. नई दिल्ली और सेंट्रल दिल्ली में सुरक्षाबलों का पुख्ता इंतजाम किया जा सकता है. 

Advertisement

रिपोर्ट के अनुसार, नई दिल्ली इलाके में किसी भी तरह के प्रदर्शन की इजाजत नहीं है. रेलवे पुलिस भी सक्रिय हो गई है.

इस बीच दिल्ली पुलिस को खुफिया सूत्रों से जानकारी मिली है कि छोटे-छोटे समूह में ट्रेन या बस के जरिए आंदोलनकारी किसान दिल्ली पहुंच सकते हैं. लेकिन अभी तक पुलिस को जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक आंदोलनकारी किसानों की बहुत ज्यादा संख्या दिल्ली नहीं पहुंचेगी.

वीडियो: किसान आंदोलन क्यों हुआ शांत, किसान आगे के लिए क्या प्लान कर रहे हैं?

Advertisement