2.
ब्लैक मिरर सीरीज देखने वालों को पता होगा. इस बार पॉर्न देखने वालों के होश ही उड़ा दिए थे उसके एक एपिसोड ने. जिसमें दिखा कि लैपटॉप पर पॉर्न देखकर मैस्टरबेट करने वालों का वीडियो बन गया लैपटॉप के ही कैमरे से. फिर शुरू हुई ब्लैकमेलिंग. यहां उसके चांसेज कम हैं क्योंकि इस साल स्मार्टफोन पर डेस्कटॉप के मुकाबले ज्यादा पॉर्न देखा गया. जिनके फोन में फ्रंट कैमरा है, वो होशियार रहें बस.
3.
एक आम हिंदुस्तानी पॉर्न का शौकीन एक साइट पर लगभग 8 मिनट और 20 सेकेंड खर्च करता है. रिसर्च बताती है कि आदमी को नींद आने में लगभग 7 मिनट लगते हैं. आगे की अटकलें खुद लगाओ या सब हम ही बता दें.
4.
बड़े बुजुर्ग कहते हैं कि लोगों के बनने और बिगड़ने की उम्र 15 से 25 साल होती है. पॉर्नहब ने अपना डेटा इससे ज्यादा एक्यूरेट दिया है. ज्यादातर यूजर 18 से 24 साल के हैं.
5.
इस साल की गणित के हिसाब से पॉर्न देखने में एक तिहाई भागीदारी महिलाओं की रही.
6.
रिश्तों पर भरोसा लोगों का बहुत ज्यादा है. अमेरिकी स्टेप मॉम सर्च करते होंगे, इंडिया में 'इंडियन भाभी' सर्च होता है. यही नहीं, 'इंडियन आंटी विद यंग' भी टॉप टेन में रहा. 'इंडियन भाभी देवर' कीवर्ड पिछले साल की तुलना में 65 परसेंट ज्यादा सर्च हुआ.
7.
पॉर्नहब पर जो तीन चीजें सबसे ज्यादा सर्च हुईं वो हैं टीन, लेस्बियन और बिग डिक. देखने वाले इनके बारे में पूरी जानकारी रखते हैं.
8.
इधर त्योहारी सीजन में पॉर्नहब ने थोड़ी मंदी महसूस की. और सुनो, ये मंदी पूरी सेकुलर थी. दीवाली को 17 परसेंट ट्रैफिक डाउन हुआ. लोग पटाखे जलाने में लगे थे, डेटा जलाने की बजाय. रमज़ान शुरू होते ही 15 परसेंट ट्रैफिक डाउन हुआ. भावनाओं को काबू में रखकर पूरा पढ़ने के लिए थैंक्यू. ये भी पढ़ें: दुनिया की सबसे पहली पॉर्न स्टार की डरा देने वाली कहानी आपके लैपटॉप के कैमरे से कोई आपको रिकॉर्ड कर रहा है! कैसा होता है दुनिया का 'टॉप' पुरुष-प्रॉस्टीट्यूट होना? पॉर्न स्टार्स के 'गंधैले' फैन्स की अनसुनी कहानियां पॉर्नहब ने वो काम किया है कि देखने वालों के आंसू आ जाएंगे खुद पर बनी डॉक्यूमेंट्री भारत में क्यों नहीं दिखाना चाहती हैं सनी लियोनी























