The Lallantop

श्रीलंका में नक़ाब बैन, किसी भी तरह से चेहरा नहीं छुपा पाएंगे

आतंकवादी हमलों के बाद श्रीलंका के राष्ट्रपति ने बैन लगाया है.

Advertisement
post-main-image
बुर्के की तस्वीर सांकेतिक है. दाएं दिख रही तस्वीर में श्री लंका के राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से जारी स्टेटमेंट है.
ईस्टर के दिन हुए धमाकों के बाद श्रीलंका ने बुर्के और चेहरा ढकने वाले किसी भी तरह के नक़ाब पहनने पर रोक लगा दी है. राष्ट्रपति कार्यालय से जारी राज आदेश में कहा गया है
लोगों की सुरक्षा के मद्देनज़र, कल(सोमवार) से चेहरा ढकने वाले हर तरह के नक़ाब पहनने पर पाबंदी होगी.
ईस्टर धमाकों के बाद से ही अंदेशा लगाया जा रहा था कि इस तरह का बैन लग सकता है. श्रीलंका के एक सांसद आशु मारासिंघे ने सुरक्षा के आधार पर बुर्के पर पाबंदी की मांग की थी. इस बारे में उन्होंने राष्ट्रपति को प्रस्ताव भी दिया था. राष्ट्रपति मैत्रिपाला सिरीसेना के आदेश के बाद अब देश में बुर्के पर पाबंदी हो गई है.
आदेश में कहा गया है
आदेश में कहा गया है- 'ये आदेश राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जारी किया गया है ताकि शांत और आपसी सामंजस्य वाला समाज बन सके '

मुस्लिम संगठन फैसले के साथ न्यूज़ 18 की खबर के मुताबिक श्रीलंका के मुस्लिम धार्मिक संगठन 'ऑल सिलोन जमायत-उल-उलेमा' ने भी मुस्लिम समुदाय की महिलाओं से बुर्का पहनने से परहेज़ करने की अपील की है. संगठन ने कहा
मुस्लिम महिलाएं नक़ाब पहनने से परहेज़ करें ताकि राष्ट्रीय सुरक्षा बनाए रखने में सुरक्षा बलों को किसी भी तरह की दिक्कत का सामना ना करना पड़े
ईस्टर के दिन श्रीलंका के अलग-अलग इलाकों में अबतक क़रीब 350 लोगों की जान चली गई है. वहीं 500 से ज्यादा लोग घायल हैं.


वीडियो-कानपुर के एडवोकेट जब चुनाव पर बोले तो बवाल कट गया

Advertisement
Advertisement