The Lallantop

राहुल ने चीन को लेकर सवाल उठाए, जयशंकर ऐसा जवाब देंगे सोचा ना था!

'1962 में जहां चीन आ गया था, उस जगह कब्जा होने के लिए मोदी जिम्मेदार कैसे?'- बोले जयशंकर

Advertisement
post-main-image
विदेश मंत्री एस जयशंकर और कांग्रेस नेता राहुल गांधी (फाइल फोटो: आजतक)

विदेश मंत्री एस जयशंकर (S Jaishankar) ने चीन से सीमा विवाद के मुद्दे पर कांग्रेस को जवाब दिया है. जयशंकर ने कहा है कि जिस इलाके पर चीन (China) ने 1962 में कब्जा किया, उसे लेकर आज मोदी सरकार पर सवाल उठाए जाते हैं. उन्होंने कहा कि LAC (लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल) पर आज तक की सबसे बड़ी सेना की तैनाती की गई है. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

न्यूज एजेंसी ANI के इंटरव्यू में जब जयशंकर से पूछा गया कि कांग्रेस आरोप लगाती है कि वो और PM मोदी चीन का नाम लेने से बचते हैं. इस पर जयशंकर ने तंज कसते हुए कहा,

उन्हें (कांग्रेस को ) C से शुरू होने वाले शब्दों को समझने में जरूर कोई दिक्कत है.

Advertisement

चीन के मुद्दे पर कांग्रेस की ओर से मोदी सरकार पर उठाए जाने वाले सवालों को लेकर जयशंकर ने कहा,

मुझे लगता है कि वे (कांग्रेस) जानबूझकर हालात को गलत तरीके से पेश कर रहे हैं. उन्होंने कहा पैंगोंग झील के पास पुल को लेकर काफी हो -हल्ला मचाया गया था. लेकिन वो इलाका कब चीन के कब्जे में आया था. चीन वहां पहली बार 1958 में आया और अक्टूबर 1962 में उस इलाके पर अवैध कब्जा किया. अब आप पुल के लिए मोदी सरकार पर आरोप लगा रहे हैं.

राहुल गांधी और कांग्रेस की ओर से निशाना साधा जाता है कि मोदी सरकार चीन के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाने से बचती है. विदेश मंत्री ने कहा है कि विपक्षी पार्टी को ईमानदारी से ये देखना चाहिए 1962 में क्या हुआ था.

Advertisement

जयशंकर ने कहा,

अगर हम चीन के प्रति उदार हैं तो LAC पर भारतीय सेना को किसने भेजा. राहुल गांधी ने उन्हें नहीं भेजा, बल्कि नरेंद्र मोदी ने भेजा है. चीन की सीमा पर आज तक के इतिहास की सबसे बड़ी सेना तैनात की गई है. हमने सीमा पर इन्फ्रास्ट्रक्चर खर्च को 5 गुना बढ़ाया है.

राहुल गांधी की उस टिप्पणी, जिसमें कहा गया था जयशंकर विदेश नीति के बारे में ज्यादा नहीं जानते. इस पर जयशंकर ने कहा,

मैं सबसे लंबे समय तक चीन का राजदूत रहा और बॉर्डर मुद्दों को डील कर रहा था. मैं ये नहीं कहूंगा कि मुझे सबसे अधिक ज्ञान है, मगर मैं इतना कहूंगा कि मुझे इस (चीन) विषय पर काफी कुछ पता है. 

जयशंकर ने कहा कि अगर उनको (राहुल गांधी को) चीन पर ज्ञान होगा, तो मैं उनसे भी सीखने के लिए तैयार हूं.

वीडियो: एस जयशंकर ने चीन का नाम लेकर राहुल गांधी पर ये क्या बोल दिया?

Advertisement