The Lallantop

“वो डूब रहा है, मुंह से पानी निकल रहा” - दोस्त VIDEO बनाते रहे, इंजीनियर समुद्र में डूब गया!

न्यू ईयर पार्टी में हुआ हादसा!

Advertisement
post-main-image
समुद्र में डूबने से इंजीनियर की मौत (फोटो- आज तक)

यूपी के आगरा का रहने वाला एक शख्स नए साल का जश्न मनाने दोस्तों के साथ पुडुचेरी गया था. लेकिन समुद्र में नहाते हुए उसकी मौत हो गई. इस दुर्घटना का वीडियो इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में लोग शख्स के डूबने, उसे बचाने और फिर मौत होने की बात कहते हुए नजर आ रहे हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शख्स का नाम दीपक माखीजा है. वो आगरा के आवास विकास कॉलोनी के रहने वाला थे. पेशे से इंजीनियर. वो अपने दोस्तों के साथ नए साल का जश्न मनाने और घूमने गए थे. नए साल की पूर्व संध्या पर दीपक दोस्तों के साथ समुद्र में नहाने गए. वो अपने दोस्तों के साथ मौज-मस्ती कर रहे थे, तभी एक लहर उठी. लहर दीपक को समुद्र में खींच ले गई.

जिस वक्त ये घटना हुई वहां खड़े लोग वीडियो बनाते रहे. रिपोर्ट्स के मुताबिक किसी ने दीपक को बचाने का प्रयास नहीं किया. वायरल वीडियो में दीपक के डूबने लोग चिल्लाते हुए सुनाई दिए. वीडियो में लोग ये कहते हुए सुनाई दे रहे हैं,

Advertisement

“वो डूब रहा है, कोई उसे बचाओ…वो डूब रहा है. उसके मुंह से पानी निकल रहा है… वो मर गया.”

दीपक के समुद्र में डूबने के कुछ घंटे बाद उसका शव बरामद हुआ. दीपक के दोस्त इस घटना से सकते में आ गए. उन्होंने हादसे की सूचना दीपक के परिवार वालों को दी. जिसके बाद दीपक के परिजन पुडुचेरी के लिए रवाना हुए.  

नए साल पर दिल्ली में लड़की की मौत

31 दिसंबर-1 जनवरी की दरमियानी रात को दिल्ली के कंझावला इलाके में कार सवार पांच लड़कों ने एक लड़की की स्कूटी को कई किलोमीटर तक घसीट दिया. इससे लड़की की मौत हो गई. रिपोर्ट के मुताबिक लड़की की उम्र 20 साल थी. पुलिस ने इस मामले में पांचो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement

रिपोर्ट के मुताबिक लड़की की स्कूटी और कार के बीच टक्कर हुई थी. जिसके बाद लड़की को 4 किलोमीटर तक घसीटा. इस दौरान लड़की के कपड़े फट गए. उसके शरीर में गंभीर चोटें भी आईं, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई. 

वीडियो: जैन धर्म के लोग झारखंड सरकार के किस फैसले से नाराज, जिस पर विवाद चल रहा

Advertisement