
Source: India.com
दिलेर हंगपन दादा अरुणाचल प्रदेश के बोदुरिया गांव का रहने वाले थे. टीम के लोग उन्हें प्यार से 'दादा' बुलाते थे. 26 मई 2015 को कुपवाड़ा जिले के नौगाम सेक्टर में आर्मी ठिकानों का संपर्क टूट गया था. सेना के मुताबिक चार आतंकवादी सीमा में घुसने की कोशिश कर रहे थे, तब हंगपन दादा को आतंकियों को रोकने के लिए कहा गया था.एलओसी के पास शामशारी माउंटेन के पास करीब 12500 की फीट की ऊंचाई पर हवालदार हंगपन दादा अपनी टीम के साथ तेजी से आगे बढ़े और उन चारों आतंकियों का न सिर्फ रास्ता रोका, बल्कि मार गिराया.
वे 1997 में असम रेजीमेंट का हिस्सा बने थे. बाद में 35 राइफल्स में शामिल किए गए. उन्हें ट्रिब्यूट देने वाली शॉर्ट वीडियो फिल्म The Warriors Spirit 26 जनवरी को Additional Directorate General of Public Information ने रिलीज की है जिसमें दादा की पर्सनैलिटी, परिवार, दोस्ती, स्वभाव और मिलिट्री मिशन के बारे में पता चलता है.
हंगपन दादा की ये कहानी देखकर इमोशनल हो जाएंगे, गारंटी है.
ये भी पढ़ेंः












