The Lallantop

एल्विश यादव पर एक और FIR, सांप पीछा नहीं छोड़ रहे!

साल 2023 में सिंगर Fazilpuria और Elvish Yadav का गाना '32 बोर' लॉन्च हुआ था. जिसमें अवैध रूप से प्रतिबंधित सांप और अभद्र भाषा इस्तेमाल करने के खिलाफ कार्रवाई की गई है.

Advertisement
post-main-image
सांपों के जहर की सप्लाई मामले में एल्विस यादव पहले से आरोपी हैं. (फोटो- इंडिया टुडे)

बिग बॉस OTT-2 विनर और यूट्यूबर एल्विश यादव के साथ हरियाणवी सिंगर राहुल यादव उर्फ फाजिलपुरिया की मुश्किलें बढ़ गईं हैं. गुरुग्राम पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. एक गाने में अवैध रूप से प्रतिबंधित सांप और अभद्र भाषा इस्तेमाल करने के खिलाफ ये कार्रवाई की गई है. (Elvish Yadav Fazilpuria booked for 32 Bore song)

Advertisement

वन्य जीव संरक्षक और शिकायतकर्ता सौरभ गुप्ता ने गाने का वीडियो देखने के बाद मामला दर्ज कराया था. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक सौरभ गुप्ता ने पिछले साल 15 अक्टूबर को इस सिलसिले में गुड़गांव कमिश्नर की आधिकारिक आईडी पर एक ईमेल भेजा. और 6 नवंबर को उनसे मुलाकात भी की. लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने पर उन्हें कोर्ट का रुख करना पड़ा. गुप्ता बीजेपी सांसद मेनका गांधी की पार्टी पीपल फॉर एनिमल्स के साथ काम करते हैं.  

'32 बोर' की शूटिंग में दिखें प्रतिबंधित सांप

साल 2023 में सिंगर फाजिलपुरिया और एल्विश यादव का गाना '32 बोर' लॉन्च हुआ था. आज तक से जुडे़ अरविंद ओझा की रिपोर्ट के मुताबिक सौरभ गुप्ता ने याचिका में आरोप लगाया गया था कि '32 बोर' की शूटिंग के दौरान दुर्लभ प्रजाति के सांपों को अवैध रूप से इस्तेमाल किया गया था. याचिका में कहा गया है कि वीडियो में एल्विश के साथ 50 लोगों को सांपों के साथ देखा गया था. जो वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 के मुताबिक प्रतिबंधित है. याचिका मे आगे बताया गया है कि ये वीडियो गुड़गांव के एक मॉल में शूट किया गया था. ये भी आरोप है कि एल्विश अज्ञात लोगों के साथ अवैध गतिविधियों में भी शामिल था. 

Advertisement

ये भी पढ़ें- एल्विश यादव ने इस गाने के प्रमोशन के लिए की थी मैक्सटर्न की पिटाई! 

इस मामले पर कार्रवाई करते हुए ए.सी.जे.एम. मनोज कुमार राणा ने शिकायत दर्ज करने का आदेश दिया था. कोर्ट के आदेश मुताबिक एल्विश यादव और फाजिलपुरिया के खिलाफ वन्य जीवों के प्रति क्रूरता और IPC की धारा 294 के तहत बादशाहपुर पुलिस थाने में केस दर्ज किया गया है.

 

Advertisement

वीडियो: एल्विश यादव जिस केस में फंसे उस पार्टी पर दुकानवाले ने क्या-क्या बता दिया?

Advertisement