The Lallantop

BJP ने 'बच्चे-बच्चे की पुकार...' का वीडियो डाला, चुनाव आयोग ने नोटिस भेज दिया

36 सेकेंड के वीडियो पर चुनाव आयोग ने सख्ती दिखाते हुए बीजेपी को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है. 24 घंटे के भीतर हरियाणा बीजेपी के अध्यक्ष को जवाब दाखिल करना है.

Advertisement
post-main-image
राजनीतिक दल चुनावी रैली या किसी भी कैंपेन में बच्चों का इस्तेमाल नहीं कर सकते. (फोटो - X/PTI)

हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana Assembly Election 2024) के लिए 1 अक्टूबर को वोटिंग होनी है. 4 अक्टूबर को नतीजे आएंगे. इस चुनावी हलचल के बीच चुनाव आयोग (ECI notice to Haryana BJP) ने बीजेपी को ‘कारण बताओ’ नोटिस भेजा है. आयोग ने सोशल मीडिया पर भाजपा के हैंडल से अपलोड किए गए एक वीडियो का संज्ञान लिया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

चुनाव आयोग ने भाजपा को क्या कहा वो बाद में बताएंगे, पहले जिस वीडियो को लेकर पार्टी को कारण बताओ नोटिस जारी किया, उसके बारे में जान लेते हैं. दरअसल, 27 अगस्त को हरियाणा बीजेपी के X हैंडल से एक वीडियो पोस्ट किया गया. वीडियो का कैप्शन था, 

“बच्चे-बच्चे की पुकार, हरियाणा में फिर से नायब सरकार."

Advertisement

इस वीडियो की शुरुआत में एक बच्चा कहता है,

“अबकी बार हरियाणा में सैनी सरकार. जय हिंद.”

बच्चे का सीन यहां कट हो जाता है. फिर आता है गाना - ‘अंखियां ना रोए ते जागे ना सोए ते…’ इसके साथ हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की कई क्लिप चलती हैं. वीडियो में वो किसी बच्चे के साथ सेल्फी लेते दिख रहे हैं, तो किसी बच्ची से राखी बंधवाते नजर आ रहे हैं.

Advertisement

 

36 सेकेंड के इस वीडियो पर अब चुनाव आयोग ने सख्ती दिखाते हुए बीजेपी को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है. हरियाणा के मुख्य चुनाव अधिकारी (CEO) ने हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को 29 अगस्त शाम 6 बजे तक आयोग को अपना जवाब देने को कहा है.

 

आयोग के मुताबिक, चुनाव प्रचार वाले इस वीडियो में एक बच्चे का इस्तेमाल किया गया है. ये चुनाव संबंधी गतिविधियों और प्रचार में बच्चों के इस्तेमाल पर रोक लगाने वाले ECI के दिशानिर्देशों का उल्लंघन है.

चुनाव आयोग की गाइडलाइन्स (पॉइंट 3) साफ कहती है कि कोई भी राजनीतिक दल चुनावी रैली या किसी भी कैंपेन में बच्चों का किसी भी तरीके से इस्तेमाल नहीं कर सकती. इसमें पोस्टर बांटना, रैलियों और चुनावी मीटिंग्स में नारे लगाना भी शामिल है. माने बच्चों द्वारा नारे लगवाना प्रतिबंधित है.

eci
ECI की गाइडलाइन्स.
दुष्यंत चौटाला और चंद्रशेखर साथ आए

राज्य में भाजपा लगातार तीसरी बार सत्ता में आने के लिए प्रयासरत है. इस बीच, BJP की पूर्व सहयोगी जननायक जनता पार्टी (JJP) ने आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) (ASP-K) के साथ गठबंधन कर लिया है. माने दुष्यंत चौटाला और चंद्रशेखर एक साथ आ गए हैं. दोनों पार्टियों के बीच सीट बंटवारे पर सहमति बन गई है. JJP, 70 सीटों पर और ASP 20 पर चुनाव लड़ेगी.

इससे पहले आम आदमी पार्टी के भी इस गठबंधन में शामिल होने की खबरें थी, लेकिन अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है. कहा जा रहा है कि बात आगे नहीं बढ़ी और सीट बंटवारे पर पेच फंस गया.

वीडियो: हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले साथ आए दुष्यंत चौटाला और चंद्रशेखर

Advertisement