The Lallantop

दुबई के 'बुर्ज अल अरब' सहित कई बड़े होटल बंद, पूरा प्लान पता चला

Dubai Burj Al Arab Hotel Closed: बुर्ज अल अरब के अलावा दुबई के और भी होटल हैं, जिन्हें फिलहाल बंद कर दिया गया है, या फिर जल्द ही बंद किया जाएगा. इनमें अरमानी होटल, पार्क हयात दुबई, सेंट रेजिस दुबई, अनंतारा वर्ल्ड आइलैंड्स दुबई रिसॉर्ट, रेडिसन ब्लू (दुबई मीडिया सिटी) आदि शामिल हैं.

Advertisement
post-main-image
दुबई का बुर्ज अल अरब होटल 1999 में खुला था. (Jumeirah Group Facebook)

दुबई का आइकॉनिक होटल 'जुमेराह बुर्ज अल अरब' रेनोवेशन मोड में चल रहा है. ये होटल 18 महीने के लिए बंद रहेगा. नाव के पाल (Sail) जैसे डिजाइन वाला यह आलीशान लग्जरी होटल दुबई की सबसे खास इमारतों में शुमार है. दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग 'बुर्ज खलीफा' बनने से पहले बुर्ज अल अरब ही शहर की बड़ी पहचान था. 1999 में उद्घाटन के बाद अब यह पहली बार बंद हो रहा है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
ईरान जंग है वजह?

बीते दिनों अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच एक ईरानी ड्रोन हमले को रोकने के दौरान उसका मलबा होटल के बाहरी हिस्से से टकरा गया था. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, होटल के एक स्टाफ ने बताया कि होटल बंद होने का इस घटना से कोई लेना-देना नहीं है. जुमेराह ने भी अपने बयान में इस प्रोग्राम को युद्ध से नहीं जोड़ा. उन्होंने यह भी कहा कि होटल बंद होने की समय सीमा में बदलाव भी हो सकता है.

जुमेराह ग्रुप ने क्या वजह बताई?

जुमेराह बुर्ज अल अरब होटल के मालिक जुमेराह ग्रुप ने इसकी जानकारी दी. इस बंदी का असर दुबई के टूरिज्म सेक्टर पर महसूस हो सकता है. जुमेराह ग्रुप ने बताया कि होटल की खासियत और लग्जरी एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाने के लिए यह कदम उठाया गया है, जिससे भविष्य में विजिटर्स को और अट्रैक्टिव एक्सपीरियंस मिलेगा.

Advertisement

1999 में होटल खुलने के बाद यह पहला ऐसा बड़ा रेनोवेशन अपग्रेड है, जिसके लिए इसे बंद किया जा रहा है. UAE के अंग्रेजी अखबार खलीज टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इस अपग्रेड के लिए होटल के लगभग 18 महीने तक बंद रहने की उम्मीद है. जुमेराह ग्रुप ने इस रेस्टोरेशन प्रोजेक्ट को लीड करने के लिए जाने-माने फ्रेंच आर्किटेक्ट ट्रिस्टन ऑयर को चुना है.

जिनकी होटल बुकिंग है, उनका क्या होगा?

दुबई तो एक ग्लोबल सिटी है. दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से लोग यहां आते हैं. कई लोगों ने बुर्ज अल अरब में ठहरने के लिए भी बुकिंग कराई होगी. होटल बंद है, तो जिन लोगों की एडवांस बुकिंग है, उनका क्या होगा? जुमेराह ने इसका भी इंतजाम किया है. जुमेराह ग्रुप की वेबसाइट पर एक बयान में कहा गया,

"जुमेराह बुर्ज अल अरब में अभी एक सावधानीपूर्वक फेज में रेस्टोरेशन प्रोग्राम चल रहा है. यह प्रोग्राम होटल के खास स्वरूप को बनाए रखते हुए, इसके आइकॉनिक डेकोर को रिफ्रेश और अपग्रेड करने के लिए डिजाइन किया गया है. यह प्रोग्राम होटल को लगातार 25 सालों से भी ज्यादा चलाने के बाद लंबे समय की प्लानिंग करके बनाया गया है. हमें शहर में मौजूद हमारी जुमेराह प्रॉपर्टीज में से किसी एक में आपके लिए कोई वैकल्पिक बुकिंग करवाने में खुशी होगी."

Advertisement
burj al arab
जुमेराह ग्रुुप की वेबसाइट पर बयान. (X)

जुमेराह ग्रुप ने साफ किया है कि पहले ही बुकिंग करा चुके लोगों को दुबई के दूसरे होटलों में ठहराने का इंतजाम किया जाएगा. बुर्ज अल अरब के अलावा दुबई के और भी होटल हैं, जिन्हें रेनोवेशन या अन्य वजहों के चलते बंद कर दिया गया है, या फिर जल्द ही बंद किया जाएगा. इनमें अरमानी होटल, पार्क हयात दुबई, सेंट रेजिस दुबई, अनंतारा वर्ल्ड आइलैंड्स दुबई रिसॉर्ट, रेडिसन ब्लू (दुबई मीडिया सिटी) आदि शामिल हैं.

वीडियो: ट्रंप की धमकी पर ईरान का जवाब, तेहरान 'पीस टॉक' में शामिल नहीं होगा?

Advertisement