The Lallantop

वाराणसी रोड शो के दौरान आख़िर क्यों पड़ी PM मोदी को डांट, ख़ुद उन्होंने ही बता दिया

सोचिए, कोई अपना प्रचार करने लिए खुद क्यों कहेगा कि लोग मुझे डांट रहे हैं?

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
अगर कोई आपसे कहे कि मोदी जी को किसी ने डांट दिया है तो? अरे हां जी,वही अपने प्रधानमंत्री मोदी जी. वो भी एक दो लोगों ने नहीं,बहुत सारे लोगों ने. और उसकी ख़बर भी मोदी जी ने अपने भाषण में ख़ुद ही दी. इसी बात को भाजपा ने ट्वीट किया.
कल जब भाजपा के ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट हुआ तो लोगों में चर्चा होने लगी. PM मोदी ने रैली में कहा कि कल रात को सोशल मीडिया पर मुझे इतनी डांट पड़ी है. सबने डांटा, मोदी जी रोड शो बंद कर दीजिए. आप अंधेरे में कैसे निकलते हो. आपका सुरक्षा का मुद्दा है. अभी श्रीलंका में हुआ. आप को परवाह नहीं. आप अपने मालिक नहीं हो, हम आपके मालिक हैं. 
ट्वीट रूपी सबूत ये रहा- तो मोदी जी ने कल बनारस की एक रैली में जो कहा, उसका कुल जमा ये है कि उन्हें ऐसे खुले में नहीं घूमना चाहिए. रोड शो बंद कर देना चाहिए.  मतलब, घुमा के कान पकड़िए तो बात है 'जान का ख़तरा' वाली.
अब मोदी जी ने कह दिया तो लोगों ने ताबड़तोड़ रिप्लाई भी किया. किसी ने मौज ली और किसी ने सलाह दी. ट्विटर पर कुछ आए और बिना लानत-मलानत के निकल जाए ऐसा कहाँ होता है भाई. हर तरह के ऐंगल से मौज ली जाती है यहां.
क्योंकि मोदी ने ये भी कहा था कि इस देश की करोड़ों माताएं बहनें मेरी ताक़त हैं. तो इन दीदी ने समझा दिया कि संभल के रहना मोदी, औरत भस्म करने की ताक़त भी रखती है-  
इधर ये रिप्लाई देखिए, ऐसा लग रहा है जैसे दादा जी आईसीयू में हैं और बेटे की एक आंख दादाजी की वसीयत पर भी है. भाई साहब कह रहे हैं कि चिंता मत करो मोदी जी, अगर आप गए तो बाकी सीटें भी भाजपा को आएंगी.  
और इधर ये अलग मौज काट रहे हैं भाई. जीवन-मरण के चक्कर से ही बाहर चले गए हैं भाई साहब.  
लेकिन एक बात खटक गई गुरु
मोदी जी के साथ 'अपनी सुरक्षा अपने हाथ' और 'अपने सामान की सुरक्षा स्वयं करें' जैसी बात तो है नहीं. एस.पी.जी प्रोटेक्टी हैं हमारे प्रधानमंत्री. यही प्रोटोकॉल है. सैकड़ों जवान मोदी के पहुंचने से पहले ही सुरक्षा का चाक चौबंद इंतज़ाम कर चुके होते हैं. कई घेरे की सुरक्षा में रहने वाले मोदी जी को उन अनगिनत जवानों का भी शुक्रिया लगे हाथ कह ही देना चाहिए था.
अपने काले चश्मों के पीछे से ये एसपीजी (स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप) के जवान लगातार चौकस निगाहें बनाए रखते हैं .
अपने काले चश्मों के पीछे से ये एसपीजी (स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप) के जवान लगातार चौकस निगाहें बनाए रखते हैं .

आख़िर यही जवान दिन-रात धूप-बारिश की फ़िक्र किए बिना मोदी की सुरक्षा में तैनात रहते हैं. ना इनकी कोई होली, ना कोई ईद. हमेशा गोली खाने को तैयार, वाक़ई छप्पन इंच की छाती के साथ इन जवानों का इतना हक़ तो बनता था. मौक़ा भी था, लेकिन दस्तूर बनाने पड़ते हैं.
ख़ैर, बात आई-गई हो गई. सारे ताम-झाम के बीच सुरक्षा का ध्यान रखा ही जाना चाहिए.


वीडियो देखें:
बेगूसराय में कन्हैया के घर के बाहर मिले बुजुर्ग के जबर बोल -

Advertisement
Advertisement