The Lallantop

सपा विधायक इरफान सोलंकी के यहां ED का बड़ा छापा, संपत्ति में भयानक बढ़ोतरी का दावा

इरफान सोलंकी और उनके साथियों के खिलाफ उत्तर प्रदेश में जबरन उगाही, सरकारी और निजी जमीन पर कब्जे, अवैध निर्माण से जुड़े कई मुकदमे दर्ज हैं. सोलंकी की बिल्डर शौकत अली और हाजी वसी खान के साथ साठगांठ बताई जाती है. ED की टीम सोलंकी के भाई और साथी बिल्डर हाजी वसी के घर भी पहुंची है.

Advertisement
post-main-image
2016 से 2022 के बीच विधायक रहते हुए इरफान की संपत्ति में 282 प्रतिशत का इजाफा हुआ. (फोटो- इंडिया टुडे)

केंद्रीय जांच एजेंसी ED ने 7 मार्च को समाजवादी पार्टी के MLA इरफान सोलंकी और उनके करीबियों से जुड़ी जगहों पर रेड मारी (ED raids Irfan Solanki premises). मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कानपुर और मुंबई में करीब 8 जगहों पर छापेमारी हुई है. अफसरों ने इरफान सोलंकी के घर के लोगों के मोबाइल फोन जमा करा लिए हैं. साथ ही सीसीटीवी कनेक्शन भी काट दिए गए हैं.

Advertisement

इरफान सोलंकी और उनके साथियों के खिलाफ उत्तर प्रदेश में जबरन उगाही, सरकारी और निजी जमीन पर कब्जे, अवैध निर्माण से जुड़े कई मुकदमे दर्ज हैं. सोलंकी की बिल्डर शौकत अली और हाजी वसी खान के साथ साठगांठ बताई जाती है. ED की टीम सोलंकी के भाई और साथी बिल्डर हाजी वसी के घर भी पहुंची है. सूत्रों के मुताबिक टीम उनकी बेनामी प्रॉपर्टी के बारे में जानकारी जुटा रही है.

Advertisement
विधायक की संपत्ति में 282 प्रतिशत का इजाफा

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार हाजी वसी खान पर साल 2022 में कानपुर में हुए दंगे को फंडिंग करने का आरोप है. खान और उनके गिरोह पर फर्जी कागजों के आधार पर बांग्लादेशी नागरिकों को अवैध तरीके से बसाने का आरोप भी है. वसी खान और उनके लोगों पर गैंगस्टर एक्ट तक लगाया गया है. रिपोर्ट के मुताबिक PMLA की जांच में खुलासा हुआ है कि 2016 से 2022 के बीच विधायक रहते हुए इरफान की संपत्ति में ‘282’ प्रतिशत का इजाफा हुआ.

मनी लॉन्ड्रिंग के भी आरोप

जांच में ये भी खुलासा हुआ है कि इरफान सोलंकी ने बेहिसाब बेनामी संपत्ति और फर्जी कंपनियों के जरिये मनी लॉन्ड्रिंग को भी अंजाम दिया है. 2015-16 और 2022-23 के बीच इरफान के अकाउंट में कथित रूप से करीब साढ़े 12 करोड़ रुपये कैश जमा किए गए हैं. जबकि इनकम टैक्स रिटर्न महज 6 लाख रुपये प्रतिवर्ष के हिसाब से भरा गया है. जांच में ये भी सामने आया है कि इरफान और उनके भाई रिज़वान जिस 1000 स्क्वायर मीटर के बंगले में रहते हैं, उसकी कीमत करीब 10 करोड़ रुपये है. वो भी कथित तौर पर अवैध तरीके से कमाए गए पैसों से खरीदा गया है.

ED के छापे में कुछ डायरियां बरामद हुई हैं. जिनमें करीब 40 से 50 करोड़ रुपये के लेनदेन की जानकारी सामने आई है. इसके साथ ही 5 करोड़ रुपये में मुंबई में खरीदी गई एक जमीन के कागज भी बरामद हुए हैं. ED का कहना है कि उसकी टीम ने 26 लाख रुपये कैश और कुछ डिजिटल डिवाइस बरामद किए हैं. इनकी जांच फॉरेंसिक टीम की मदद से की जा रही है.

Advertisement

वीडियो: UP चुनाव: सीसामऊ सीट पर सपा नेता इरफान सोलंकी ने जड़ा जीत का चौका, BJP का क्या हुआ

Advertisement