The Lallantop

'वर्क फ्रॉम होम' नहीं दिया तो एम्प्लॉई ने दे दिया इस्तीफा, अब बॉस ने लिखा- 'मुझसे बड़ी गलती हो गई'

एम्प्लॉई ने एक 'मजबूरी' की वजह से हफ्ते में एक दिन घर से काम करने की इजाज़त मांगी थी. लेकिन बॉस ने अर्जी ठुकरा दी. कुछ रोज बाद ये वजह बताते हुए एम्प्लॉई ने नौकरी छोड़ दी.

Advertisement
post-main-image
बॉस के 'वर्क फ्रॉम होम' प्रपोजल रिजेक्ट करने पर एम्प्लॉई ने रिजाइन कर दिया. (फोटो-ITG)

हर रोज़ हज़ारों लोग घर से दफ्तर तक की लंबी दूरी तय करते हैं. किसी को दफ्तर पहुंचने में घंटा भर लगता है तो किसी को इससे ज़्यादा. ऐसे में अगर हफ्ते में एक दिन भी आपको घर से काम करने का मौका मिल जाए तो दफ्तर आसान हो जाए. यही सोचकर एक एम्प्लॉई ने हफ्ते में एक दिन घर से काम करने की इजाज़त मांगी. लेकिन बॉस ने अर्जी ठुकरा दी. फिर दो महीने बाद ये वजह बताते हुए एम्प्लॉई ने नौकरी छोड़ दी. अब बॉस को पछतावा हो रहा है. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

‘अब पछताए होत क्या जब चिड़िया चुग गई खेत’ बॉस के वायरल पोस्ट पर ये कहावत बिलकुल फिट बैठती है. दरअसल, मलिक ए दुबई की ‘वर्चुअल पार्टनर’ नाम की कंपनी के मालिक हैं (virtual partner co founder). उनकी एक कर्मचारी ने उनसे हफ्ते में एक दिन वर्क फ्रॉम होम की मांग की थी (work from home). उन्हें डर था कि कहीं ऑफिस में सभी लोग ऐसा न करने लग जाएं, इसलिए उन्होंने प्रपोजल रिजेक्ट कर दिया. फिर दो महीने बाद उस एम्प्लॉई का इस्तीफा हो गया. 

मलिक को अब अपने किए पर अफ़सोस है. उन्होंने लिंक्डइन पर पोस्ट करके इसके बारे में बताया. वे लिखते हैं,

Advertisement

मैंने अपने सबसे अच्छे कर्मचारियों में से एक को खो दिया. मुझे लगा अगर मैंने उसे वर्क फ्रॉम होम की छूट दे दी तो शुक्रवार को दफ्तर खाली दिखेगा. हालांकि उसका काम किसी और पर निर्भर नहीं करता था. अपने इस्तीफे में उसने इस बात का ज़िक्र करते हुए लिखा कि मैंने उसपर भरोसा नहीं किया, इसलिए वो जा रही है. 

मलिक को अपनी गलती का एहसास तो हुआ, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी. उन्होंने इस गलती से सबक लेते हुए लिखा, 

मुझे बाद में मालूम चला कि वो हर रोज़ दो घंटे ट्रेवल करके दफ्तर आती थी. शुक्रवार को ट्रैफिक और ज़्यादा होता है. एक दिन घर से काम करने की छूट उसकी ज़िंदगी में बड़ा बदलाव ला सकती थी. 

खैर, मैंने अपनी गलती से सीख ली है. अब मैं कोई भी ज़रूरी रिक्वेस्ट अप्रूव कर देता हूं. इससे ऑफिस का माहौल और बेहतर ही होता है. 

Advertisement

उन्होंने अपने पोस्ट के अंत में लिखा, ‘कभी-कभी नियमों को मरोड़ने से आप अपने कर्मचारियों का विश्वास जीत लेते हैं.’ 

उनके वायरल पोस्ट पर कई यूजर ने कमेंट किया. कुछ यूजर ने उनके पोस्ट की सराहना करते हुए लिखा कि जीवन में इंसान गलतियां करके ही सीखता है. ये एक लीडर की पहचान होती है. वहीं कुछ कर्मचारियों ने सवाल किया कि ऐसी कोई बात तब क्यों याद आती है, जब कोई छोड़ कर चला जाता है. अगर वक़्त रहते ही रिक्वेस्ट एक्सेप्ट कर ली गई होती, तो इसकी नौबत ही नहीं आती.  

वीडियो: अमेजन निकालने वाला है 16 हजार कर्मचारी, क्या है वजह?

Advertisement