The Lallantop

अब मोबाइल पर मुफ्त में देख पाओगे दूरदर्शन

एक App इंस्टाल करो और डेढ़-दो हजार का एक एंटीना लेना होगा, फिर जहां मन करे टीवी देखो.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
16 शहरों में अब दूरदर्शन के चैनल मोबाइल पर देखने को मिलेंगे. वो भी फ्री में. इसमें डीडी वन है, न्यूज है, डीडी भारती है, स्पोर्ट्स है, रीजनल चैनल हैं और डीडी किसान है. चैनल्स देखने के लिए अपने मोबाइल पर TV-On-Go Doordarshan India एप्लीकेशन इंस्टाल करना होगा, ये न कहना हो कि गूगल प्ले स्टोर पर ये App मिल जाएगा. फिर DVB-T2 डोंगल लगाना होगा. DVB मतलब डिजिटल वीडियो ब्रॉडकास्टिंग. ये एक एंटीने जैसा होता है. जिसे OTG से कनेक्ट कर सके हैं. ज्यादा लोड न लीजिए जहां से फोन चार्ज करते हैं वहीं खोंस देना होता है. https://www.youtube.com/watch?v=UxLAO9OzjsY ये सर्विस 25 फरवरी से जिन 16 शहरों में ये सर्विस शुरू हुई है  उनमें 4 मेट्रो सिटीज हैं. शहरों के नाम ये रहे. दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, गुवाहाटी, पटना, रांची, कटक, लखनऊ, जालंधर, रायपुर, इंदौर, औरंगबाद, भोपाल, बैंगलोर, और अहमदाबाद.

Advertisement
Advertisement