The Lallantop

तुम सब 'पत्रकार' बेईमान हो... ट्रंप अपनी बात का सबूत नहीं दे पाए तो इंटरव्यू छोड़ भागे

Trump interview with NBC: अमेरिकी मीडिया संस्थान NBC न्यूज़ से जुड़ी एक पत्रकार क्रिस्टन वेल्कर ट्रंप का इंटरव्यू कर रही थीं. इसी दौरान दोनों के बीच तीखी बहस हुई. पत्रकार ने ट्रंप से अपनी बात साबित करने को कहा. इस बात पर ट्रंप भड़क गए और इंटरव्यू बीच में ही छोड़ गए.

Advertisement
post-main-image
डॉनल्ड ट्रंप NBC की पत्रकार के साथ इंटरव्यू बीच में ही छोड़ गए. (फोटो-स्क्रीनग्रैब)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • डॉनल्ड ट्रंप ने NBC न्यूज की पत्रकार क्रिस्टन वेल्कर के साथ इंटरव्यू के दौरान 2020 के राष्ट्रपति चुनाव और कैलिफोर्निया चुनाव में धांधली के दावे किए और बहस के बाद इंटरव्यू छोड़ दिया।
  • ट्रंप के आरोपों के पीछे कैलिफोर्निया में मतगणना में देरी और 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में हुई गड़बड़ी के दावे का संदर्भ है, जबकि चुनाव अधिकारियों ने काउंटिंग धीमी होने के कारण देरी की पुष्टि की।
  • ट्रंप के आरोपों के बाद अमेरिकी न्याय विभाग कैलिफोर्निया चुनाव की जांच करेगा, और इस घटना से चुनाव प्रक्रिया और मीडिया के बीच विवाद बढ़ने की संभावना बनी है।

अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप से जब उनके दावे का सबूत मांगा गया तो उन्होंने सामने वाले को ही ‘बेईमान’ और ‘बेवकूफ’ बता दिया. अमेरिकी मीडिया संस्थान NBC न्यूज़ से जुड़ी एक पत्रकार क्रिस्टन वेल्कर ट्रंप का इंटरव्यू कर रही थीं. इसी दौरान दोनों के बीच तीखी बहस हुई. पत्रकार ने ट्रंप से अपनी बात साबित करने को कहा. इस बात पर ट्रंप भड़क गए और इंटरव्यू बीच में ही छोड़कर चले गए. उन्होंने कहा, 'अब इसे बंद करते हैं, बहुत हो गया. आप या तो बेईमान हैं या फिर बेवकूफ.'  

Advertisement

NBC न्यूज़ का ‘मीट द प्रेस’ कार्यक्रम चल रहा था. इसी दौरान डॉनल्ड ट्रंप ने चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठाए. उन्होंने दावा किया कि 2020 में हुए राष्ट्रपति चुनाव में कुछ गड़बड़ियां थीं. उन्होंने यही दावा कैलिफोर्निया राज्य में इस वक़्त चल रहे चुनावी प्रक्रिया को लेकर भी किया. जब क्रिस्टन ने इस बात का सबूत मांगा तो ट्रंप ने कहा, 

‘मेरी बात सुनिए. बहुत से सबूत इस बात की पुष्टि करते हैं. चुनाव में धांधली हुई थी. ये बात साफ है. और ये एक बार फिर कैलिफोर्निया में हो रहा है.’ 

Advertisement

किस बात पर छिड़ी बहस

प्रेसिडेंट ट्रंप ने तर्क दिया कि कैलिफोर्निया में चुनाव को इतने दिन बीत चुके हैं, फिर भी अभी तक रिजल्ट नहीं आए. उनके मुताबिक, ये इस बात का सबूत है कि चुनाव प्रक्रिया में कथित तौर पर गड़बड़ी हो रही है. इसपर क्रिस्टन ने चुनावी प्रक्रिया को डिफेंड करते हुए कहा कि कभी-कभी बैलट देरी से काउंटिंग सेंटर पहुंचते हैं, जिसकी अनुमति है. इसलिए वोटों की गिनती में समय ज्यादा लग जाता है. 

डॉनल्ड ट्रंप ने इस तर्क को काट दिया. उन्होंने कहा कि ये बहुत अजीब बात है कि चुनाव को इतने दिन बीत गए हैं और उन्होंने अब तक विजेता घोषित नहीं किया है. क्रिस्टन ने यहां चुनावी अधिकारियों के हवाले से बताया कि उन्होंने माना है कि काउंटिंग धीमी चल रही है. लेकिन ये कहीं से इस बात को हवा नहीं देती कि चुनाव में धांधली हो रही है. पत्रकार ने बार-बार ट्रंप को उनकी बात प्रूव करने को कहा. लेकिन, ट्रंप ने आखिर में मीडिया को ही निशाने पर ले लिया. 

Advertisement

क्रिस्टन की बात को बीच में रोकते हुए ट्रंप ने कहा,

‘आपका चुनाव बेईमान है. आप बेईमान हैं, आपका मीट द प्रेस, ABC, CBS, CNN सब बेईमान हैं. आपने बेईमानों का एक नेटवर्क बना लिया है.’

इसके बाद ट्रंप ने माइक्रोफोन निकाला और अपनी कुर्सी से उठ गए. पत्रकर ने उनसे इंटरव्यू जारी रखने को कहा लेकिन ट्रंप ने मना कर दिया. उन्होंने कहा कि जिस देश में बेईमान पत्रकार रहते हैं उस देश की तरक्की कभी नहीं हो सकती.  

ये भी पढ़ें: ईरान की जब्त प्रॉपर्टी से जंग की भरपाई करेंगे ट्रंप! हिसाब लगाने के लिए टीम बना दी

काउंटिंग प्रोसेस विवादों में क्यों?  

कैलिफोर्निया में डाक से आए मतों की गिनती में देरी होना आम बात है, जहां कई डेमोक्रेटिक मतदाता डाक से मतदान करते हैं. इससे अक्सर रिपब्लिकन उम्मीदवारों की शुरुआती बढ़त समय के साथ कम हो जाती है. हालांकि, ट्रंप का तर्क है कि इस तरह के बदलाव गलत काम का संकेत देते हैं. 

ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी न्याय विभाग कैलिफोर्निया में हुए मतदान की गिनती की जांच करेगा. ये पहली बार नहीं है जब अधिकारियों ने इस राज्य में चुनावों में दिलचस्पी दिखाई है.

वीडियो: दुनियादारी: ट्रंप की बेटी-दामाद का यूरोप में क्यों विरोध हुआ?

Advertisement