किसी इंसान की अच्छी या बुरी इमेज में 'सेक्स' अहम हिस्सा होता है. हम कई बार लोगों को सेक्स को लेकर उनके अप्रोच को जज करते हैं. और ऐसा हम कभी नितांत निजी विचारों के साथ नहीं करते, क्योंकि सेक्स या किसी भी चीज़ पर हमारे विचार हमारी सोसायटी के सामूहिक विचार से प्रभावित होते हैं. उदाहरण के तौर पर आप अपनी ज़िंदगी के किसी इंसान को ले सकते हैं, जिसकी आप बहुत इज्ज़त करते रहे हों और उसने आपके और दूसरों के साथ अच्छे काम किए हों. इतने के बावजूद आपकी नज़र में उसकी इज्ज़त इसलिए कम हो गई हो, क्योंकि वो हर लड़की की तरफ कामुक निगाह से देखता है.
डॉनल्ड ट्रम्प की यौन मानसिकता के बारे में खुलने वाला ये सबसे घटिया राज़ है
औरत के सामने उसके पति को फोन कर लाउडस्पीकर पर पूछता, 'सेक्स कैसा चल रहा है?'


ऐसे में आप लोगों को दो नज़रियों से ले सकते हैं. पहला, वो इंसान तो अच्छा है, लेकिन लंगोट का ढीला है. दूसरा, वो हमेशा सेक्स की फिराक में रहता है, लेकिन बाकी इंसान अच्छा है. ये फैसला आप पर है कि आप इनमें से कौन सा नज़रिया चुनते हैं. ये बातें हम आपसे इसलिए कर रहे हैं, क्योंकि हमें एक तीसरी कैटेगरी मिली है और इसके पहले सदस्य हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप.

डॉनल्ड ट्रंप
अमेरिकी पत्रकार और लेखक माइकल वुल्फ ने ट्रंप के बतौर राष्ट्रपति पहले साल के कार्यकाल पर किताब लिखी है. नाम है- Fire and Fury: Inside The Trump White House. इस किताब में वुल्फ ने कई चौंकाने वाली बातें लिखीं. जैसे, ट्रंप और उनके खेमे के किसी भी शख्स को उम्मीद नहीं थी कि वो राष्ट्रपति का चुनाव जीतेंगे. खुद ट्रंप सिर्फ इसलिए चुनाव लड़ रहे थे, ताकि वो फेमस हो सकें और हिलरी क्लिंटन के राष्ट्रपति बनने पर देश के सामने खुद को 'शहीद' दिखा सकें. पर वो जीत गए और जीत वाली रात उनके खेमे में डर और सदमा था. ट्रंप की पत्नी मेलेनिया दुख से रो रही थीं.

माइकल वुल्फ
ऐसी ही कई बातों के अलावा वुल्फ ने किताब में महिलाओं को लेकर ट्रंप के अप्रोच के बारे में भी बताया. वुल्फ के मुताबिक ट्रंप अपने दोस्तों और मातहतों की पत्नियों के साथ संबंध बढ़ाना चाहते हैं और इसके लिए वो बाकायदा कपल्स के बीच फूट डलवाते हैं. वुल्फ ने किताब में लिखा है,
'डॉनल्ड ट्रंप अपने एक दोस्त की पत्नी के साथ रिलेशन बनाना चाहते थे. ट्रंप ने पत्नी के दिमाग में ये संदेह पैदा करने की कोशिश की कि उसका पति वैसा नहीं है, जैसा वो उसके बारे में सोचती है. ये साबित करने के लिए ट्रंप ने उस महिला को चुपके से अपने ऑफिस बुलाया. फिर उसके पति को फोन लगाया और स्पीकर मोड पर उससे बात करने लगे. इस बातचीत में ट्रंप ने अपने दोस्त से पूछा कि क्या वो अब भी अपनी पत्नी के साथ सेक्स करता है और कितने अंतराल पर करता है.'

वाइट हाउस में डॉनल्ड ट्रंप
इस तरह की बातें करके ट्रंप कपल्स के बीच गलतफहमी क्रिएट करने की कोशिश करते और फिर फायदा उठाते. यही है वो तीसरी कैटेगरी.
आप किसी के साथ सेक्स करना चाहते हैं, आप इसे जस्टिफाई कर सकते हैं. आप अपने पार्टनर के अलावा किसी के साथ रिलेशन बनाना चाहते हैं, आप इसे जस्टिफाई कर सकते हैं. आप हर लड़की के साथ एक ही रिश्ता कायम करना चाहते हैं, आप इसे भी जस्टिफाई कर सकते हैं. आप ये सब जस्टिफाई कर सकते हैं, क्योंकि आप एक इंसान हैं. होमोसेपियंस हैं. वो जो भावनाएं ज़ाहिर कर सकता है. वो जो भावनाएं छिपा सकता है. वो 'न' सुनने पर पीछे हट सकता है और 'न' सुनकर रेप भी कर सकता है.
लेकिन किसी की पर्सनल लाइफ में... किसी के रिलेशनशिप में... किसी की मैरिड लाइफ में इस तरह घुसना... और घुस जाना. आप इसे जस्टिफाई नहीं कर सकते. दुनिया में कोई ऐसा तर्क नहीं है, जो इसे जस्टिफाई कर सके.

डॉनल्ड ट्रंप आज उस कुर्सी पर बैठे हैं, जिस पर कभी अब्राहम लिंकन बैठे थे. जिस पर जॉर्ज वॉशिंगटन, फ्रैंकलिन रूसवेल्ट और थॉमस जेफरसन जैसे लोग बैठ चुके हैं. कई बरसों तक ये कुर्सी दुनिया के सबसे ताकतवर पद की पर्याय रही है. लेकिन आज एक इंसान इसी कुर्सी पर बैठकर निम्नतम कहा जा सकने वाला काम कर रहा है.

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ डॉनल्ड ट्रंप. साथ में ओबामा की पत्नी मिशेल और ट्रंप की पत्नी मेलेनिया.
यहां ट्रंप के बारे में ये खुलासा करने वाले पत्रकार माइकल वुल्फ के बारे में भी जानना ज़रूरी है. उनका अतीत ऐसे पत्रकार का नहीं रहा है, जिसने हमेशा सही तर्क और तथ्य पेश किए हों. यहां तक कि उनकी इस किताब में भी कई विवादास्पद बातें हैं, जो बहस के योग्य हैं और जिन पर यकीन करना मुश्किल है. पर एक सच ये भी है कि ट्रंप के बारे में ऐसी बातें कहने वाले वुल्फ पहले या इकलौते नहीं हैं. पहले भी कई लड़कियां ट्रंप पर अश्लीलता और ज़बरदस्ती के आरोप लगा चुकी हैं.

अमेरिकी गेम शो 'दि एपरेंटिस' की प्रतिभागी रहीं समर जेरवोस, जिन्होंने ट्रंप पर जबरदस्ती चूमने और उत्पीड़न का आरोप लगाया.
ट्रंप यहां तक कह चुके हैं कि उनकी बेटी इवांका इतनी खूबसूरत हैं कि अगर वो उनकी बेटी न होतीं, तो वो उन्हें अपने साथ डेट पर ले जाते. महिलाओं को लेकर उनके भद्दे बयानों से इंटरनेट भरा पड़ा है.

बेटी इवांका के साथ ट्रंप
वुल्फ ने अपनी किताब में ट्रंप, उनके परिवार और वाइट हाउस में उनके अनुभव के बारे में कुछ और बातें भी लिखी हैं. इन्हें भी जानिए.
#. जब डॉनल्ड ट्रंप की जीत के रुझान आने लगे, तो उनके बेटे अपने किसी दोस्त को फोन पर इस बारे में बता रहे थे. उस समय ट्रंप के बेटे के चेहरे पर ऐसे भाव थे, जैसे उसने किसी भूत को देख लिया हो.
#. ट्रंप अपना शपथ-ग्रहण एंजॉय नहीं कर पाए थे. वो इस बात से नाराज़ थे कि ए-क्लास के सिलेब्रिटीज़ ने उनके इस इवेंट को कोई तवज्जो नहीं दी और वो उनकी पत्नी से झगड़ रहे थे.
#. ट्रंप को पहली बार में वाइट हाउस कुछ डरावना लगा था. वो और उनकी पत्नी अलग-अलग कमरों में रहते हैं. जॉन एफ. केनेडी के बाद वाइट हाउस में ऐसा पहली बार हुआ, जब प्रेसिडेंट और फर्स्ट लेडी अलग-अलग कमरों में रहे हों.

#. ट्रंप कई दिनों तक इस डर में रहे कि उन्हें ज़हर दिया जा सकता है. इसी वजह से उन्होंने कई दिनों तक मैक्डॉनल्ड का खाना खाया. उनका खाना पहले ही तैयार किया जाता था और किसी को पता नहीं होता था कि ट्रंप आ रहे हैं.
#. ट्रंप की बेटी इवांका और उनके पति कुशनर के बीच ये डील हुई कि अगर भविष्य में कभी मौका लगा, तो इवांका राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए खड़ी होंगी. इवांका चहकते हुए कहती हैं कि अमेरिका की पहली महिला राष्ट्रपति हिलरी क्लिंटन नहीं, बल्कि वो खुद होंगी.
ये भी पढ़ें:
मीडिया को पीटने वाले ट्रंप के वीडियो की असल कहानी ये है
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की नंबर वन घटिया हरकत देख लीजिए












