अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव को लेकर प्रचार का दौर चल रहा है. इस दौरान अमेरिकी नेता रैलियां कर रहे हैं. रिपब्लिकन नेता डॉनल्ड ट्रम्प भी तेज़ी से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी में आगे बढ़ रहे हैं. इस दौरान प्रचार में जुटे ट्रम्प धमकीनुमा अंदाज में नजर आए. उन्होंने कहा है कि अगर वो नवंबर में राष्ट्रपति चुनाव नहीं जीते, तो अमेरिकी लोकतंत्र ख़त्म हो जाएगा. साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि अगर वो चुनाव हार गए, तो देश में ख़ूनखराबा मच जाएगा.
'मैं चुनाव नहीं जीता, तो खूनखराबा होगा...', ट्रम्प ने चुनाव प्रचार में ये क्या कह दिया!
Donald Trump ने ये भी दावा किया कि अगर वो इस बार हारे तो अमेरिकी लोकतंत्र ख़त्म हो जाएगा.

16 मार्च को ओहियो में अपने समर्थकों से बात करते हुए उन्होंने ये बात. साथ ही उन्होंने ये भी दावा कर दिया कि 2020 की जो बाइडन से उनकी चुनावी हार धोखाधड़ी का परिणाम थी. ट्रम्प ने कहा,
"अगर हम ये चुनाव नहीं जीतते, तो मुझे नहीं लगता कि इस देश में कोई और चुनाव होगा."
इसके साथ ही ट्रम्प ने उन लोगों की तारीफ की, जिन्होंने 2020 में राष्ट्रपति के चुनाव को मानने से मना कर दिया था. पिछले दिनों डॉनल्ड ट्रम्प रिपब्लिकन ने पार्टी की तरफ से उम्मीदवार चुने जाने के लिए पर्याप्त डेलीगेट्स के वोट हासिल कर लिये थे. हाल ही में उन्होंने कहा था कि अगर वो 2024 में दोबारा राष्ट्रपति चुनाव जीते, तो संसद पर हमले के आरोपियों को रिहा कर देंगे.
ये भी पढ़ें - अमेरिकी राष्ट्रपति के लिए कौन होंगे मुख्य दावेदार? सुपर ट्यूज़्डे क्या है?
नवंबर 2024 में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में जो बाइडन और डॉनल्ड ट्रम्प फिर आमने-सामने होंगे. दोनों राष्ट्रपति उम्मीदवारी के लिए अपनी-अपनी पार्टी से चुन लिए गए हैं. बता दें कि 6 जनवरी 2021 को राष्ट्रपति चुनाव में जो बाइडन ने ट्रम्प को हरा दिया था. इसके बाद ट्रम्प ने चुनाव को धांधली बताते हुए अपने हज़ारों समर्थकों के साथ संसद पर हमला बोल दिया था. इस मामले में 1358 लोगों को जेल भेज दिया गया था.
वीडियो: डोनाल्ड ट्रम्प की शान में कसीदे गढ़ने वाला एंकर पीठ पीछे नफ़रत क्यों करता था?













