The Lallantop

इजरायल गाजा से पीछे हटेगा... डॉनल्ड ट्रंप की इस डील से फिलिस्तीन में आएगी शांति?

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने बताया है कि गाजा में हमास और इजरायल के बीच एक ऐतिहासिक समझौता हुआ है. ट्रंप के मुताबिक, हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार छोड़ने पर सहमति जताई है.

Advertisement
post-main-image
ट्रंप ने बोर्ड ऑफ पीस को लेकर बड़ा दावा किया है (PHOTO- India Today via Reuters)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने गाजा में हमास और अन्य गुटों के पूरी तरह हथियार डालने की एक समझौते की घोषणा की, जो नए फिलिस्तीनी प्रशासन के गठन और इजरायली सेना की वापसी का मार्ग प्रशस्त करेगा।
  • इस समझौते की पृष्ठभूमि में गाजा पट्टी में जारी हिंसा, इजरायल की हमास से पूरी तरह हथियार डालने की मांग, और अंतरराष्ट्रीय संस्था बोर्ड ऑफ पीस की भूमिका शामिल है।
  • समझौते के लागू होने पर इजरायली सेना धीरे-धीरे फर्केगी और नई फिलिस्तीनी पुलिस फोर्स गाजा की जिम्मेदारी संभालेगी, जबकि इसके टिकाऊपन और प्रभाव पर अनिश्चितता बनी हुई है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने गाजा को लेकर बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने हमास और दूसरे गुटों के पूरी तरह से हथियार डालने को लेकर एक समझौते की घोषणा की है. प्रेसिडेंट ट्रंप का दावा है कि इससे गाजा के इलाके में एक नए फिलिस्तीनी प्रशासन के गठन का रास्ता साफ होगा. साथ ही इससे इजरायली सेना की वापसी का रास्ता भी साफ होगा. ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में ट्रंप ने कहा कि यह समझौता बोर्ड ऑफ पीस ने किया है. यह एक अंतरराष्ट्रीय संस्था है जिसे गाजा में शासन, फिर से निर्माण और स्थिरता की देखरेख के लिए बनाया गया था.

Advertisement

प्रेसिडेंट ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा,

‘आज, बोर्ड ऑफ पीस ने गाजा में हमास और अन्य सभी हथियारबंद गुटों के हथियार छोड़ने को लेकर एक ऐतिहासिक समझौता किया है.’

Advertisement
trump truth social
प्रेसिडेंट ट्रंप की ट्रुथ सोशल पोस्ट
क्या समझौता टिक पाएगा?

हालांकि, इस बात को लेकर अनिश्चितता है कि क्या यह समझौता टिक पाएगा? क्योंकि एक इजरायली अधिकारी ने रॉयटर्स को बताया कि रखी गई शर्तें संतोषजनक नहीं थीं. अधिकारी ने कहा, 

‘इजरायल किसी भी प्रक्रिया के लिए पूर्व-शर्त के तौर पर हमास के पूरी तरह से हथियार डालने की मांग करता है. इसमें गाजा से हथियार हटाना और उस इलाके को पूरी तरह से सैन्य-मुक्त करना शामिल है.’

इस प्रस्ताव पर हमास की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. हालांकि, हमास के एक सदस्य और मिस्र के करीबी एक राजनयिक ने कहा कि समझौता इजरायल की प्रतिक्रिया से परखा जाएगा और यह देखा जाएगा कि क्या इससे किसी बड़ी डील की संभावना बनती है.

Advertisement
गाजा में हिंसा जारी

ट्रंप का यह बयान तब सामने आया है जब गाजा पट्टी में हिंसा जारी है. फिलिस्तीनी मेडिकल ऑफिसर्स ने बताया कि 30 जुलाई को इजरायली हमलों में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई, जिनमें दो बच्चे भी शामिल थे. इस बीच, ट्रंप ने अपनी पोस्ट में भरोसा दिलाया कि इस समझौते से इजरायल को वह सुरक्षा मिलेगी जिसका वह हकदार है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि गाजा का इस्तेमाल अब आतंकी हमलों के अड्डे के तौर पर नहीं किया जाएगा.

(यह भी पढ़ें: इजरायल का सीक्रेट पाइपलाइन प्लान, क्या हूती हमलों से बच पाएगा रियाद का क्रूड?)

उन्होंने आगे कहा कि यह समझौता कई चरणों में लागू किया जाएगा. इसके तहत इजरायली सेना धीरे-धीरे उस इलाके से हटेगी. साथ ही ‘इंटरनेशनल स्टेबलाइजेशन फोर्स’ एक नई फिलिस्तीनी पुलिस फोर्स के साथ मिलकर गाजा पट्टी की जिम्मेदारी संभालेगी.

वीडियो: दुनियादारी: अमेरिका ने अब ईरान में कहां-कहां हमले किए?

Advertisement