The Lallantop

डॉनल्ड ट्रंप ने किया ईरान और इजरायल के बीच सीजफायर का एलान

Donald Trump ने एलान किया कि Iran और Israel के बीच पूरी तरह से Ceasefire पर सहमति बन गई है. उन्होंने बताया कि अगले 6 घंटे में सीजफायर प्रभावी होगा. और 24 घंटे बाद औपचारिक तौर पर युद्ध की समाप्ति हो जाएगी.

Advertisement
post-main-image
ट्रंप ने ईरान और इजरायल के बीच सीजफायर की घोषणा की है. (इंडिया टुडे)

अमेरिकी के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने ईरान और इजरायल (iran israel ceasefire) के बीच सीजफायर की घोषणा की है. ट्रंप ने बताया कि दोनों देश मिडिल ईस्ट में शांति बहाल करने के लिए राजी हो गए हैं. उन्होंने कहा कि इस फैसले से मिडिल ईस्ट में शांति और स्थिरता बहाल होगी. साथ ही उन्होंने दोनों देशों को सीजफायर के लिए बधाई भी दी है. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

डॉनल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर पोस्ट करते हुए लिखा, 

सभी को बधाई!ईरान और इजरायल के बीच पूरी तरह से सीजफायर पर अंतिम सहमति बन गई है. सीजफायर छह घंटे के भीतर शुरू होगा और पहले ईरान को इसका पालन करना होगा. ईरान की ओर से सीजफायर पर अमल करने के अगले 12 घंटे बाद इजरायल भी सीजफायर का पालन करेगा. और 24 घंटे बाद युद्ध को औपचारिक तौर पर समाप्त माना जाएगा.

Advertisement

डॉनल्ड ट्रंप ने बताया कि इस दौरान दोनों देश शांतिपूर्ण और सम्मानजनक व्यवहार करेंगे. उन्होंने अपने पोस्ट में आगे लिखा, 

यह युद्ध कई सालों तक चल सकता था. और पूरे मिडिल ईस्ट को बर्बाद कर सकता था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. मैं ईरान और इजरायल को इसे खत्म करने की हिम्मत और समझदारी दिखाने के लिए बधाई देता हूं. ईश्वर ईरान, इजरायल, अमेरिका, मिडिल ईस्ट और पूरी दुनिया को आशीर्वाद दे.

iran israel
ट्रूथ सोशल 
ईरान ने क्या प्रतिक्रिया दी है?

डॉनल्ड ट्रंप ने तो ईरान और इजरायल के बीच सीजफायर की घोषणा कर दी है. लेकिन ईरान की ओर से अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है. हालांकि ईरान के विदेश मंत्री सईद अब्बास अरागची ने कहा है कि अगर इजरायल ने अपना सैन्य अभियान बंद कर देगा तो वो भी जवाबी कार्रवाई नहीं करेंगे. सईद अब्बास अरागची ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, 

Advertisement

अगर इजरायल अपना अवैध आक्रमण रोक देता है तो ईरान की ओर से भी प्रतिक्रिया जारी रखने का कोई इरादा नहीं है. अभी तक युद्धविराम या सैन्य अभियानों की समाप्ति पर कोई समझौता नहीं हुआ है. हालांकि इजरायली शासन अगर ईरान के समयानुसार सुबह चार बजे से हमला रोक देता है तो हमारी ओर से भी कोई जवाबी कार्रवाई नहीं होगी. 

ईरान के विदेश मंत्री ने कहा कि उनकी ओर से सैन्य अभियान को बंद करने पर अंतिम निर्णय बाद में लिया जाएगा. 

वीडियो: ईरान पर हुए हमले के विरोध में अमेरिकी नागरिकों ने किया एंटी-वॉर प्रोटेस्ट

Advertisement