The Lallantop

US Presidential Election: रिपब्लिकन पार्टी से डोनाल्ड ट्रंप का नाम फाइनल, अब होगा बाइडेन vs ट्रंप

Donald Trump का नाम Republican Party की तरफ से राष्ट्रपति चुनाव के लिए फाइनल हो गया है. Joe Biden के नाम पर पहले ही Democratic Party मुहर लगा चुकी है. ऐसे में अब ट्रंप बनाम बाइडन पक्का हो गया है.

Advertisement
post-main-image
डोनाल्ड ट्रंप होंगे रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार (फोटो: इंडिया टुडे)

फाइनल हो गया है डॉनल्ड ट्रंप (Donald Trump) ही जो बाइडेन (Joe Biden) के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे. ट्रंप ने अपनी पार्टी से प्रेसीडेंशियल नॉमिनेशन (Donald Trump Wins Presidential Nominations) जीत लिया है. बता दें कि इस साल अमेरिका में राष्ट्रपति (US Presidential Election) चुनाव होने हैं. डॉनल्ड ट्रंप, रिपब्लिकन पार्टी (Republican Party ) से दावेदारी पेश कर रहे थे. वही जो बाइडेन डेमोक्रेटिक पार्टी (Democratic Party) की तरफ से मैदान में हैं.

Advertisement

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और पूर्व राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने मंगलवार 13 मार्च को लो-प्रोफाइल प्राइमरीज में निर्णायक जीत दर्ज की है. दोनों ने ही अपनी-अपनी पार्टियों से राष्ट्रपति पद के लिए नामांकन हासिल कर लिया है. डेमोक्रेटिक पार्टी से जो बाइडेन के नामांकन को किसी ने चुनौती नहीं थी. लेकिन इधर रिपब्लिकन पार्टी से राष्ट्रपति पद पर नामांकन के लिए डॉनल्ड ट्रंप को निक्की हेली चुनौती दे रही थीं.

जारी है जुबानी जंग...

81 साल के जो बाइडेन इस वक्त अमेरिकी इतिहास के सबसे ज्यादा उम्र वाले राष्ट्रपति हैं. वहीं 77 साल के डॉनल्ड ट्रंप चार आपराधिक मामलों में आरोपी हैं. नामांकन जीतने के बाद बाइडेन ने अपने एक संबोधन के दौरान डॉनल्ड ट्रंप को लोकतंत्र के लिए खतरा बताते हुए कहा,

Advertisement

'डॉनल्ड ट्रंप अपना कैंपेन बदले की भावना से चला रहे हैं. ये अमेरिका की सोच के लिए खतरा है.'

बाइडन ने आगे कहा कि वो वोटरों के समर्थन के लिए आभारी हैं. एक बार फिर से उनकी पार्टी और देश का नेतृत्व करने के लिए जनता ने उन पर विश्वास जताया है. इधर डॉनल्ड ट्रंप ने भी बाइडेन की उम्र का जिक्र करते हुए कहा कि लगता है बाइडेन चुनाव लड़ने वाले हैं. बाइडेन की उम्र के अलावा वो (डॉनल्ड) उनके इकलौते विरोधी हैं.

ये भी पढ़ें: डॉनल्ड ट्रंप ने अब निक्की हेली को उनके घर में हरा दिया, बाइडन से होगा सीधा मुकाबला?

Advertisement

ट्रंप पर चार केस

डॉनल्ड ट्रंप इस वक्त चार क्रिमिनल केस में आरोपी हैं. आरोप है कि डॉनल्ड ट्रंप ने साल 2020 के चुनावों के नतीजे पलटने की कोशिश की थी. साथ ही उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति को मिलने वाले खुफिया दस्तावेजों को वापस सौंपने में कोताही बरती थी. रिपोर्ट के मुताबिक 8 मार्च को डॉनल्ड ट्रंप हंगरी के प्रधानमंत्री से भी मिले थे.

वीडियो: दुनियादारी: क्या अमेरिका का राष्ट्रपति चुनाव फ़िक्स है, डोनाल्ड ट्रंप का करियर खत्म हुआ?

Advertisement