The Lallantop

'राशन पानी लेकर ईरान को कूट देंगे', ट्रंप ने फिर दी चेतावनी, अब दोनों डील के कितने करीब?

US-Iran peace talks update: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ डील होने में अभी कुछ दिन और लगेंगे. साथ ही एक धमकी भी दे डाली. कहा कि अगर ईरान की तरफ से सही जवाब नहीं आया तो वे राशन-पानी लिए ईरान पर चढ़ाई करने के लिए तैयार बैठे हैं.

Advertisement
post-main-image
डॉनल्ड ट्रंप ने कहा कि वो ईरान से सही जवाब का इंतज़ार करेंगे. (फोटो-इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ डील अंतिम चरण में है, लेकिन सही जवाब न मिलने पर अमेरिका ईरान पर हमला करने के लिए तैयार है और कुछ दिन इंतजार करेगा।
  • पाकिस्तान की मध्यस्थता में अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत चल रही है, क्योंकि ईरान के न्यूक्लियर हथियार बनाने की कोशिशों को लेकर तनाव और कूटनीतिक मनमुटाव जारी है।
  • ट्रंप के बयान के बाद शेयर मार्केट में सुधार की संभावना है, वहीं बातचीत के सकारात्मक परिणाम से क्षेत्रीय स्थिरता और आर्थिक प्रभावों में बदलाव आ सकता है।

अमेरिका और ईरान के बीच डील पक्की कब होगी? ये सवाल हर किसी के ज़हन में है, क्योंकि इस डील की वजह से करोड़ों लोगों की ज़िंदगियां ताक पर हैं. पाकिस्तान की मध्यस्थता में बात चल रही है, लेकिन अभी तक बेनतीजा ही रही. अब अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा है कि डील होने में अभी कुछ दिन और लगेंगे. साथ ही हमेशा की तरह धमकी भी दे डाली. कहा कि अगर ईरान की तरफ से सही जवाब नहीं आया तो वे राशन-पानी लेकर ईरान पर चढ़ाई कर देंगे. 

Advertisement

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, पत्रकारों से बात करते हुए डॉनल्ड ट्रंप ने बताया कि ईरान के साथ उनकी बातचीत आखिरी स्टेज पर है. उन्होंने कहा, 

‘अगर हमें ईरान की तरफ से सही जवाब नहीं मिला तो हम ईरान पर हमला कर देंगे. हमने हमले की सारी तैयारी कर ली है. ईरान को सही जवाब भेजने ही होंगे, जिसके लिए हम कुछ दिन इंतज़ार करने को भी तैयार हैं. जवाब अच्छा रहा तो हम एनर्जी, टाइम और कई मासूम लोगों की जान बचा सकते हैं.’

Advertisement

डॉनल्ड ट्रंप जिस ‘सही जवाब’ की बात कर रहे हैं वो आपको अमेरिकी प्रपोजल में मिल जाएगा. उनके मुताबिक, अगर ईरान अमेरिका की शर्तें मान लेता है तो डील पक्की हो सकती है. अमेरिकी प्रपोजल की कॉपी का लिंक नीचे है. 

ये भी पढ़ें: 'ईरान के पास समय बहुत कम है', ट्रंप की डराने वाली धमकी, अब ये मांगें पहुंचीं तेहरान

Advertisement

ट्रंप ने इससे पहले कहा कि अगर ईरान न्यूक्लियर हथियार बनाने की ज़िद नहीं छोड़ता है तो अमेरिका जल्दबाज़ी में कुछ भी एक्शन ले सकता है. हालांकि ट्रंप ने ये भी साफ़ किया कि इस वक़्त जिन ईरानी अधिकारियों से बात हो रही है वो 'रिज़नेबल' लोग हैं. यानी उनके साथ डील की बातचीत की जा सकती है. रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप के इस स्टेटमेंट के बाद शेयर मार्केट की हालत सुधर सकती है, जहां बढ़ते तेल और गैस के दामों की वजह से लगातार गिरावट बनी हुई है. 

Masoud Pezeshkian ने क्या कहा?

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान हाल ही में पाकिस्तान के मंत्री मोहसिन नक़वी से मिले. दोनों की ईरान-अमेरिका पीस डील को लेकर बात हुई. निष्कर्ष ये रहा कि बातचीत से ही मसला हल किया जाए. राष्ट्रपति ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि ईरान ने कूटनीतिक बातचीत के सारे रास्ते खोल दिए हैं. लेकिन अगर कोई ईरान को धमकी देकर झुकाने की कोशिश करेगा तो अपने मकसद में नाकाम ही रह जाएगा. उन्होंने आगे लिखा कि बातचीत से मसला हल हो यही सबके लिए बेहतर है, बजाए जंग के. 

ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बाकिर गालिबाफ ने एक ऑडियो मैसेज जारी कर कहा कि ईरान दुश्मन देश के मंसूबों को अच्छे से पहचानता है. IRGC ने भी चेतावनी दी कि अगर ईरान पर कोई भी हमला होता है कि तो मिडिल ईस्ट की जंग केवल मिडिल ईस्ट तक ही सिमित नहीं रहेगी, वो इससे आगे बढ़ सकती है. फिलहाल स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज पर ब्लॉकेड पूरी दुनिया की चिंता का सबब बना हुआ है. 

वीडियो: दुनियादारी: क्या अमेरिका-ईरान जंग में पाकिस्तान की एंट्री होगी?

Advertisement