कनाडा के ओंटारियो शहर के दक्षिण-पश्चिमी इलाके पेट्रोलिया (Canada, Ontario) के एक डेकेयर होम में 20 महीने का वेलॉन सॉन्डर्स (Waylon Saunders) पूल में गिर गया. 24 जनवरी की हुई इस घटना के बाद वेलॉन पूल में कम से कम पांच मिनट तक पड़ा रहा. इसके बाद चार्लोट एलेनोर एंगलहार्ट अस्पताल की टीम को जानकारी दी गई. डॉक्टरों के पहुंचने तक वेलॉन का शरीर ठंडा और बेजान पड़ चुका था. लेकिन वेलॉन को बचाने के लिए डॉक्टरों की टीम ने लगातार प्रयास जारी रखा. अंत में अद्भुत कारनामा हुआ. वेलॉन की जान बचा ली गई.
घंटों नहीं धड़का बच्चे का दिल, बचाने के लिए इलाके के सारे डॉक्टर जमा हुए और कमाल कर दिया
डेढ़ साल के वेलॉन सॉन्डर्स को बचाने के लिए डॉक्टरों की कोशिश बेमिसाल है.
.webp?width=360)

आगे की स्टोरी बताने से पहले ये बता दें कि कनाडा में भी लंदन नाम की एक जगह है जो पेट्रोलिया से 100 किलोमीटर दूर है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बच्चे को बचाने में लंदन में बैठी डॉक्टरों की टीम ने भी काफी मदद की. पेट्रोलिया में अस्पताल से जुड़े संसाधनों और डॉक्टरों की कमी है. लेकिन इलाके में 24 जनवरी को सभी नर्सों और डॉक्टरों ने वेलॉन को बचाने के लिए एक साथ काम किया. वेलॉन की जान वापस लाने के लिए डॉक्टरों और नर्सों ने बारी-बारी से तीन घंटे उसे CPR दिया. एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक डॉक्टर टेलर ने बताया,
वेलॉन खतरे से बाहर है“वेलॉन को बचाने के लिए पूरी टीम ने एक साथ काम किया. लैब टेक्नीशियन कमरे में हीटर पकड़े खड़े थे. कुछ लोग कंप्रेसर से हवा के बहाव के प्रबंधन में लगे थे. वहीं सारी नर्स माइक्रोवेव से पानी को गर्म रखने में मदद कर रही थीं.”
रिपोर्ट के मुताबिक वेलॉन को अस्पताल से 6 फरवरी के दिन डिस्चार्ज कर दिया गया था. उसकी हालत अब स्थिर है और वो खतरे से बाहर है. वेलॉन के परिवार ने कहा है कि उन्हें भरोसा है कि वेलॉन घर पर रहेगा तो उसकी देखभाल ठीक तरह से हो पाएगी. वो जल्दी ठीक होगा. लेकिन परिवार ने ये भी कहा है कि वेलॉन को ठीक होने में अभी लंबा वक्त लगेगा. वेलॉन की मां गिलियन बर्नेट ने कहा,
“डॉक्टरों की टीम ने मेरा दिल जीत लिया है. जीवन भर के लिए मेरे दिल का एक टुकड़ा अब उनके पास है.”
बर्नेट ने कहा कि डॉक्टर हीरो हैं. वो सब भगवान के सैनिक हैं. वो उन्हें हमेशा प्यार करेंगी, और अब वो उनके लिए एक बड़े परिवार की तरह हैं.
वेलॉन को बचाने में लगी डॉक्टरों की टीम ने दिन रात काम कर उसकी जान बचाई. डॉक्टर टेलर और टिजसेन ने इस बात को माना की पूरी टीम के कौशल, दृढ़ संकल्प और टीम वर्क की वजह से वेलॉन की जान बच पाई है.
वीडियो: मास्टरक्लास: चांद पर जाकर वैज्ञानिक कैसे धरती बचाएंगे?





















