The Lallantop

अब अगर रेस्टोरेंट में सर्विस चार्ज देने का मन नहीं, तो मत दो

इत्तू से खाने के हम देते हैं 600 रुपये, केवल सर्विस चार्ज के नाम पर.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
कभी होटल में खाना खाने जाओ तो चिरैया के चुगने जितना खाने का लेते हैं 500 रुपया. और उसमें सर्विस चार्ज जोड़ते हैं 100 रुपये का. कुल मिलकर जरा से खाने के हम देते हैं 600 रुपये. और घर पहुंचते-पहुंचते भूख से फिर आंतें कल्लाने लगती हैं. ऐसे समय में खाने का बिल नहीं खलता. खलता है तो कमबख्त सर्विस चार्ज. लेकिन सरकार ने आज एक बहुत सही बात बताई है. यानी मिनिस्ट्री ऑफ़ कंज्यूमर अफेयर्स, फ़ूड एंड पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन ने. कहा है कि अगर आप होटल की सर्विस से खुश नहीं है तो सर्विस चार्ज देने से इनकार कर सकते हैं. और सही भी है. जब सर्विस ही ठीक नहीं तो चार्ज किस बात का भरें. और इतना ही नहीं. हर रेस्टोरेंट को अपने यहां लिखकर चिपकाना होगा. कि सेवा से खुश नहीं हैं तो सर्विस चार्ज न दें. ऐसा मिनिस्ट्री ने इसलिए किया, क्योंकि कस्टमर से शिकायत खूब आती थी. कि सर्विस तो दी नहीं, चार्ज और ले लिया. सही है. अब होटल में खाने में आएगा मजा.

Advertisement
Advertisement