The Lallantop

डीजे पिकअप को नचा रहा था, स्टंट के चक्कर में नुकसान करवा लिया!

बड़ा हादसा हो सकता था

Advertisement
post-main-image
फोटो- वायरल वीडियो के स्क्रीन शॉट

हर चीज या घटना को मोबाइल में कैद करने की वजह से कई बार ऐसे-ऐसे वीडियो (Social Media Viral Videos) देखने को मिल जाते हैं जो अजब-गजब के होते हैं. हाल ही में हमने आपको खबर दिखाई थी कि कैसे एक दूल्हे का वीडियो बनाने के चक्कर में एक लड़के ने गलती से एक पत्थर दूल्हे के सिर पर गिरा दिया था. ये वीडियो काफी देखा गया था. अगर आपने मिस कर दिया हो तो यहां क्लिक कर देख सकते हैं. अब ऐसा ही एक और वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल (DJ Stunt Gone Wrong In A Viral Video) है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

शादियों में डीजे लाए और बजाए जाते हैं. लोग मस्ती से डीजे के गानों पर डांस करते हैं. कुछ डीजे वाले एकदम बादशाह के ‘सनक’ गाने की तरह होते हैं. पिकअप को नाचना पसंद है और डीजे वाले को नचाना. वे गाने बजाने से ज्यादा पिकअप को नचाने में इंट्रेस्टेड होते हैं. कई बार ऐसा करना खतरनाक भी हो सकता है. इस वीडियो में ऐसा ही हुआ है. वीडियो में एक डीजे पिकअप ड्राइवर स्टंट दिखा रहा है. पिकअप के आगे जनरेटर सेट किया हुआ है. जैसे ही वो ब्रेक मारकर पिकअप को उछालता है. जनरेटर अपनी जगह से निकलकर गिर जाता है और कई टप्पे खाकर आगे जाकर गिर जाता है. ये वीडियो काफी देखा जा रहा है. पहले आप भी ये वायरल वीडियो देखिए...

Advertisement

गनीमत रही कि पिकअप के आगे कोई नहीं खड़ा था. वरना हादसा हो सकता था. इस वीडियो पर लोग अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं. कोई पिकअप वाले को बेवकूफ बता रहा है तो कोई कह रहा है कि ऐसे स्टंट कई बार किसी बड़ी दुर्घटना का कारण भी बन सकते हैं. 

लोगों ने तो इस वीडियो पर अलग-अलग कमेंट किए हैं. वैसे आपका इस पूरे मामले पर क्या मानना है? हमें कमेंट करके बताइए और ऐसी ही वायरल खबरों के लिए पढ़ते रहिए द लल्लनटॉप.

Advertisement

वीडियो: सोशल लिस्ट: महिलाओं ने बेंगलुरु साड़ी सेल में किया झगड़ा, सोशल मीडिया ने नफ़रत दिखा डाली

Advertisement