पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी अपने घर में गिर गई थीं. और उन्हें सिर में गंभीर चोट आई थी. जिसके बाद उन्हें कोलकाता के SSKM अस्पताल में एडमिट किया गया था. इस पर BJP नेता दिलीप घोष की विवादित प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा है कि ममता बनर्जी अपने ही घर में उस बिल्ली की तरह रह रही हैं, जो खुद को शेरनी बताती थीं. उनका यह बयान अस्पताल के डॉक्टर की टिप्पणी के बाद आया है, जिसमें बताया गया था कि ममता बनर्जी पीछे से धक्का देने की वजह से गिरी थीं.
'खुद को शेरनी बोलती थीं, घर में बिल्ली... ' ममता बनर्जी के गिरने पर BJP नेता ने बहुत विवादित बोल दिया
Mamata Banerjee के चोटिल होने पर BJP नेता दिलीप घोष की प्रतिक्रिया आई है. दिलीप घोष ने ममता बनर्जी पर तंज कसा है. क्या-क्या बोल दिए?
.webp?width=360)
दिलीप घोष ने कहा कि अगर अपने घर में भी सुरक्षित नहीं हैं तो सीएम कहां सुरक्षित रहेंगी? उन्होंने आगे कहा,
वो (ममता) अपने ही घर में उस बिल्ली की तरह रह रही हैं, जो खुद को शेरनी बताती थीं. उन्हें अपने रिश्तेदारों पर भरोसा है. वे उसके खिलाफ विद्रोह कर रहे हैं. उन्होंने (ममता ने) किस तरह की राजनीति की है? वह अपने रिश्तेदारों के लिए सब कुछ करने के बाद भी उन्हें खुश करने में विफल रही हैं."
ये भी पढें - ममता बनर्जी को क्या हुआ था? 'पीछे से धक्का' वाली बात पर TMC और अस्पताल ने सफाई दी है
SSKM अस्पताल के डायरेक्टर ने अपने बयान में कहा था कि ममता बनर्जी पीछे से धक्का देने की वजह से गिरी थीं. हालांकि टीएमसी की तरफ से इसका खंडन किया गया. न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में टीएमसी नेता और राज्य मंत्री शशि पांजा ने कहा,
‘उन्हें थोड़ा चक्कर आया और फिर वह गिर गईं. उन्हें किसी ने पीछे से धक्का नहीं दिया था. डॉक्टर हर तरह से उनकी जांच कर रहे हैं. मेडिकल रिपोर्ट जल्द ही सबके सामने आएगी. हर कोई ममता बनर्जी की भलाई चाहता है. डॉक्टर की बात का गलत मतलब नहीं निकाला जाना चाहिए. ये ठीक नहीं है.’
ममता बनर्जी 14 मार्च को कथित तौर पर अपने कालीघाट वाले अपने घर में अचानक गिर गई थीं. और उनके सिर में गंभीर चोट आई थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके सिर में तीन टांके लगे हैं और नाक में भी चोट आई है. मेडिकल टेस्ट के बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया था. ममता बनर्जी की चोट के मुद्दे पर डॉक्टर की सफाई आयी है. जिसमें डॉक्टर ने कहा कि उनके कहने का मतलब ये नहीं था कि वह धक्का देने से गिरीं, बल्कि धक्का लगने के सेंसेशन की वजह से गिरीं.
वीडियो: 'इलेक्टोरल बॉन्ड जबरन वसूली का सबसे बड़ा रैकेट है' : राहुल गांधी










