The Lallantop

WhatsApp से डब्बे वाले फोन पर कर सकेंगे फोकट में कॉल

स्काइप से की जा सकेगी कॉल. बस इंटरनेट पैक डलवाए रखना रे बाबा.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
एक जमाना था. 58 सेकेंड पूरा होने से पहले पीसीओ वाला 2 रुपये धरा लेता था. हम चुपचाप धर भी देते थे. चूंकि अपनी प्रेमिका 'बदला हुआ नाम' पूजा से बात करनी होती थी. पर अब न पीसीओ रहा, न पूजा. पर लोगों को कॉल अब भी हम दबाकर करते हैं. लेकिन खुशखबरी ये है कि अब इंटरनेट पैक पर खर्च किए पैसे में ही फोन कॉल की जा सकेगी. मोबाइल के साथ-साथ लैंडलाइन नंबर पर भी. जल्द ही Whats App, स्काइप और वाइबर जैसी ऐप्स से फ्री फोकट में कॉल की जा सकेगी. ये कॉल वैसी नहीं होगी, जैसी अभी चुलुर चुलुर whats App पर होती हैं. यानी दिखता है कि कॉल हो रही है. लेकिन होती नहीं है. हाल ही में इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स और टेलिकॉम ऑपरेटर्स के बीच इंटर कनेक्ट एग्रीमेंट को सरकार की हरी झंडी के चलते ये सब पॉसिबल हो पावेगा. तब तक कुछ दिनों के लिए आपकी फोकट कॉल प्रतीक्षा में है. उसके बाद बस नेट पैक डलवाए रखना. और बात करे रहना. हालांकि इस सुविधा ही धज्जियां ये कहकर भी उड़ाई जा सकती हैं कि अबे नेट स्पीड ही नहीं आ रही है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement