The Lallantop

पता चल गया: नोटबंदी की वजह से इतनी ब्लैक मनी सिस्टम से बाहर हो गई

लेकिन एक बात है, सरकार को जितना अंदाजा था, उससे ज्यादा पैसा सिस्टम में वापस आ गया है.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
नोटबंदी को लेकर हर दिन कोई न कोई नई रिपोर्ट आती रहती हैं. कुछ मतलब की होती हैं, कुछ सिर्फ रिपोर्ट होती हैं. लेकिन आज की रिपोर्ट महत्वपूर्ण है. इंडियन एक्सप्रेस में छपी इस रिपोर्ट के मुताबिक 8 नवंबर तक देश में कुल 17.50 लाख करोड़ रुपए के नोट थे. इनमें से 15.50 लाख करोड़ रुपए के नोट पांच सौ और हजार के थे, जो उस समय कुल करेंसी का लगभग 88% थी. इस समय बैंकों के पास पांच सौ और हजार के लगभग 14.50 लाख करोड़ रुपए के नोट हैं, जबकि 75000 करोड़ रुपए के पांच सौ और हजार के नोट बैंकिंग सिस्टम में वापस नहीं लौटे. अबे थोड़ा तो एडजस्ट कर लो भाई जब बड़े नोटों को बंद करने का फैसला लिया गया था, तब सरकार का अनुमान था कि मार्केट में मौजूद बंद की गई पुरानी करेंसी का 20 प्रतिशत हिस्सा यानी लगभग 3 लाख करोड़ रुपए वापस नहीं लौटेंगे. सरकार के एक अधिकारी ने बताया, 'हमें ये पता है कि जब पीएम नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी का फैसला घोषित किया था, तो 500 और 1000 की पुरानी करंसी के रूप में 50 हजार करोड़ रुपये बैंकों के पास मौजूद थे.' अधिकारी ने बताया कि RBI के पास 60 बड़ी मशीनें हैं, जो वापस आई करेंसी में असली और नकली का पहचान बताती हैं. सरकार के एक अधिकारी ने कहा कि अगर ये 60 मशीनें 12 घंटें भी काम करें, तब भी इस काम में 600 दिनों का समय लग जाएगा. उन्होंने कहा कि सरकार इस प्रक्रिया का डीसेंट्रलाइज करने पर भी विचार कर रही है. यानी इसमें बाकी बैंकों को भी शामिल किया जा सकता है, ताकि काम जल्दी खत्म हो जाए. अधिकारी ने बताया कि 10 लाख करोड़ की नई करेंसी बैंकों को सप्लाई हो चुकी है. Source : Twitter नोटबंदी से लोगों को हो रही परेशानी से निजात पाने के लिए सरकार ने RBI से राय मांगी है कि क्या वो अपने मुद्रा-भंडार से 75 हजार करोड़ रुपए जारी कर सकता है? RBI का कहना है कि स्थिति अगले दो से तीन हफ्ते में सामान्य होने  के करीब पहुंच जाएगी. RBI ने कहा कि 2-2.5 लाख करोड़ की नई करंसी छापी जा चुकी है और उसे बैंकों तक पहुंचने की कवायद जारी है.

ये स्टोरी आदित्य प्रकाश ने की है 

'जुदाई' की श्रीदेवी की तरह 2000 के 'नोट गद्दे' पर ऐश

नोटबंदी कालेधन पर 'सर्जिकल स्ट्राइक' नहीं, काले को सफ़ेद करने का खेल

Advertisement
Advertisement