The Lallantop

"लड़की की लाश को घसीटते रहे, गिरते ही भाग गए" - चश्मदीद का बयान डरा देगा!

पुलिसवाले ने पूरी बात को अनुसना कर दिया!

Advertisement
post-main-image
दिल्ली हादसे पर चश्मदीद ने क्या बताया? (फोटो-आजतक)

दिल्ली के कंझावला इलाके में हुए हादसे को लेकर चश्मदीद का बयान सामने आया है (Eyewitness on Delhi Woman Accident). दीपक नाम का शख्स वहीं था जब गाड़ी लड़की को चार किलोमीटर तक घसीटकर ले जा रही थी. वो दूध की डिलीवरी का इंतजार कर रहा था. तभी वो गाड़ी उसके सामने से गुजरी. शव के साथ. दीपक ने गाड़ी का पीछा भी किया. पुलिस को कई बार फोन किया लेकिन कोई नहीं आया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

आज तक की रिपोर्ट के मुताबिक, चश्मदीद दीपक उस रात करीब सवा तीन बजे दूध की डिलीवरी की इंतजार कर रहा था. तभी उन्होंने एक गाड़ी को आते देखा. दीपक के मुताबिक, उस कार में पीछे के पहियों से तेज आवाज आ रही थी. दीपक ने बेगमपुर तक कार का पीछा किया. चश्मदीद ने बताया,

“शव जब तक कार में फंसा रहा तब तक आरोपी गाड़ी को इधर-उधर दौड़ा रहे थे और जैसे ही शव गिर गया तो वो उसे छोड़कर मौके से फरार हो गए.”

Advertisement

चश्मदीद का कहना है कि वो सुबह पांच बजे तक पुलिस को फोन करता रहा लेकिन कोई नहीं आया. दीपक ने आरोप लगाया है कि PCR वैन में मौजूद पुलिस ने उसकी बात सुनने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई. दीपक ने ये भी बताया कि कार सामान्य स्पीड में थी और देखने से लग रहा था कि उसे चलाने वाला नॉर्मल है.

घटना का एक CCTV फुटेज भी सामने आया है. ये 3 बजकर 34 मिनट का है. इसमें दिख रहा है कि गाड़ी कंझावाला के लाडपुर गांव से थोड़ा आगे यूटर्न लेकर वापस तोसी गांव की तरफ आती है. वही जगह जहां बॉडी मिली है. दीपक ने भी अपने बयान में कहा था कि गाड़ी आगे जाकर यूटर्न लेकर आई थी.

मामले में एक और चश्मदीद है. विकास. फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. विकास की मां मुन्नी ने आजतक को बताया,

Advertisement

“मेरे बेटे ने यही देखा कि गाड़ी लड़की को घसीटते हुए ले जा रही है. उसने मुझे बताया कि थोड़ी दूर पर पुलिस वाला था और मेरे बेटे ने उसे जानकारी भी दी लेकिन उसने अनसुना कर दिया. मेरा बेटा जोमैटो में काम करता है. उस रात वो खाना देने जा रहा था. पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए बुलाया है.”

घटना की रात क्या हुआ? 

31 दिसंबर-1 जनवरी की दरमियानी रात अंजलि काम से लौट रही थी. तभी उसकी स्कूटी और एक कार के बीच टक्कर हुई. बताया जा रहा है कि एक्सीडेंट के बाद अंजलि को 4 किलोमीटर तक घसीटा गया. उसके शरीर पर गंभीर चोटें आईं जिससे उसकी मौत हो गई. गाड़ी में बैठे पांचों आरोपियों को अरेस्ट कर लिया गया है. 

वीडियो: दिल्ली में 'न्यू ईयर' की रात लड़की को 4 किलोमीटर तक कार से घसीटा, मौत हुई

Advertisement