फिर केतन ने समझाया कि जैसे होमोसेपिएंस होते हैं. एक नर होता है और एक मादा. वैसे ही कैनबिस फैमिली में दो तरह के होते हैं. एक गांजा और एक भांग. गांजे की पत्ती सुखा देते हैं. रोल करते टाइम बीज निकाल देते हैं. वर्ना चुट्ट-चुट्ट हो जाते हैं. माने जब आप फूंक रहे होते हैं तो फटाक से फूट जाता है. ढीला रोल होता है तो ज्वाइंट खुल भी जाता है.

गांजे का धंधा अवैध रूप से देश भर में चलता है.
फिर विनय चरस बनाने की प्रक्रिया समझाने लगे. बताया- गांजे के पौधे की पत्तियों के ऊपर काली मोमनुमा चीज जम जाती है. जैसे मदार के पेड़ पर सफेद वैक्स लगी रहती है. फिर उसे सरसों के तेल के साथ हाथ में लगाते हैं. उसके बाद काली पत्ती को रगड़ते हैं. तो बेसिकली चरस मैल होती है. गोला बना लेते हैं. मैंने पूछा, गोला भांग का होता है. तो जनता ने कहा. अरे मत खाइए गोला. उसे लंबा कर लीजिए. रोल बन जाएगा. फिर बताया गया ये फर्क. कि गांजा खाते नहीं फूंकते हैं. अर्थात पीते हैं. क्योंकि धुंआ भीतर जाने को खाने नहीं पीने की श्रेणी में रखा जाता है. क्यों रखा जाता है. क्योंकि गैस और लिक्विड फ्लो करता है. ये हमको बिलकुल समझ नहीं आया. अगर ठोस खाते हैं. लिक्विड पीते हैं. तो गैस ग्रहण के लिए भी एक नई क्रिया ईजाद होनी चाहिए. होनी चाहिए कि नहीं होनी चाहिए मितरों.
ये सब लिखने के बाद हमने जी अमित जी से पूछा. ये सब लिखना गैरकानूनी तो नहीं. जी ने कहा. ये सब कौन से माहिर हैं. चिलांटू हैं. गांव-गांव के लोगों तक को पता होता है ये सब.

भांग का गोला ना देखा हो तो देख ल्यो.
एक आखिरी चीजः भांग बनाते समय उसकी पत्ती को तांबे का सिक्का डाल उबाला जाता है. इससे इसका जहर निकल जाता है. फिर ये भांग बाजार में बिकती है. सरकारी दुकान पर. बिकता गांजा भी है. मगर यह गैरकानूनी है. इसलिए जो इसे बेचता है या सप्लाई करता है, उसे पुलिस वाले अंकल-आंटी पकड़ लेते हैं. फिर वो लोग गोल-गोल घूम गाना नहीं गाते. अब तो जेल में जाना पड़ेगा. वो काम कोर्ट सरकार का होता है.

इसी कार से हो रही थी गांजे की सप्लाई.
तो खबर जा है कि चार बदमास थे. तीन जने और एक महरिया. सातिर इत्ते, कार की सीट में बड़ा सा कुलका (छेद) कर लिया था. उसके नीचे बहुत बड़ा खौंचा. जिसमें इत्ती सारी बोरी गांजा छिपा देते थे. दिल्ली पुलिस ने चांप लिया उन सबको. फिर बुरिया तुलवाई तो तौल बैठी 123 किलो. थोक मंडी में इसके 50 लाख मिल जाते. अब मिला ठेंगा और डंडा. कानून का.
ये भी पढ़ें-
'जीजाजी छत पर हैं' सीरियल की वो बातें जो किसी को नहीं पता हैं!
AAP के लिए कुमार विश्वास से बड़ी मुश्किल आ गई है
कौन है ये पंजाबी लड़की, जिसके यूट्यूब वीडियो देख लोग पागल हो रहे हैं
घर में टॉइलेट नहीं था, शौच के लिए बाहर गई और कुत्तों ने नोचकर मार डाला
किसी भी बैंक में आपका अकाउंट है, तो आपके लिए बहुत बुरी खबर है
लल्लनटॉप वीडियो देखें-














