The Lallantop

दिल्ली मेट्रो में केजरीवाल के ख़िलाफ़ धमकी भरे मैसेज लिखता था, पुलिस ने धर लिया, नामी बैंक में काम करता है आरोपी

Delhi Police ने Arvind Kejriwal के ख़िलाफ़ धमकी भरे मैसेज लिखने वाले आरोपी को गिरफ़्तार किया है.

Advertisement
post-main-image
आरोपी मेट्रो स्टेशनों में धमकी भरे मैसेज लिखता था. (फ़ोटो - आजतक)

दिल्ली के मेट्रो स्टेशनों (Delhi Metro) और ट्रेनों के अंदर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को जान से मारने की धमकी भरे मैसेज लिखने वाले युवक को गिरफ़्तार (Delhi Police Arrested Accused For Death Threatening Graffiti Against Delhi CM) किया गया है. दिल्ली पुलिस की मेट्रो यूनिट की तरफ़ से आरोपी के ख़िलाफ़ FIR दर्ज की गई है और मामले की जांच की जा रही है. इससे पहले आम आदमी पार्टी (AAP) ने मेट्रो ट्रेनों के अंदर लिखी मिलीं अरविंद केजरीवाल के ख़िलाफ़ संदेशों के पीछे BJP के हाथ होने का आरोप लगाया था.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

आरोपी की पहचान 33 साल के अंकित गोयल के रूप में हुई है. वो बरेली का रहने वाला है और बरेली से ग्रेटर नोएडा मकान की रजिस्ट्री करवाने आया था. आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक़, अंकित दिल्ली के फ़ाइव स्टार होटल में रुका था. उसने दिल्ली मेट्रो में सफर के दौरान केजरीवाल के ख़िलाफ़ धमकी भरे मैसेज लिखे थे. वो पढ़ा-लिखा है और एक नामी बैंक में काम भी करता है. उसके किसी पॉलिटिकल पार्टी से जुड़ने की बात फ़िलहाल सामने नहीं आई है. पुलिस ने बताया कि शायद उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं है. मेडिकल के बाद ही इस बात की पुष्टि हो पाएगी. आरोपी की पहचान CCTV फुटेज के ज़रिए की गई थी.

Advertisement

ये भी पढ़ें - 'राघव चड्ढा विजय माल्या की तरह इंग्लैंड भाग गए... ' इतना बोलने पर पंजाब में यू-ट्यूबर पर FIR हो गई

मेट्रो कोच के अंदर एक धमकी भरे संदेश में लिखा गया था,

“केजरीवाल कृपया दिल्ली छोड़ दीजिए वरना आपको वे तीन थप्पड़ याद आएंगे, जो आपने चुनाव से पहले खुद को मरवाए थे. अबकी बार वास्तविक थप्पड़ जल्द पड़ेगा. आज की बैठक झंडेवालान में.”

Advertisement

इन धमकियों को लेकर AAP के विधायकों ने चुनाव आयोग को पत्र भी लिखा था. साथ ही, इस मुद्दे पर बैठक के लिए समय मांगा था. आप सांसद संजय सिंह ने कहा था कि केजरीवाल की जान को 'गंभीर ख़तरा' है. 

संजय सिंह ने कहा था कि BJP, केजरीवाल पर हमले की योजना बना रही है.

वीडियो: बृजभूषण बोले, 'मुझे जान का खतरा', बजरंग पूनिया क्या आरोप लगा दिया

Advertisement